22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाल सागर में भारतीयों से भरी नाव पर सऊदी अरब के हमले का दावा, हूतियों ने 14 भारतीयों को बचाया

Saudi Arabia-Houthi conflict: लाल सागर में 14 भारतीयों से भरी नाव को सऊदी अरब की ओर से निशाना बनाए जाने का हूतियों ने दावा किया है। हूती सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक, भारतीयों को बचा लिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 22 Oct 2026, 5:02 PM IST

Houthi military spokesperson Yahya Saree

हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी (फोटो- X post/ @Yah_Saree)

Indian Citizens: लाल सागर में 14 भारतीय नागरिकों से भरी एक नाव को सऊदी अरब की ओर से निशाना बनाए जाने का दावा किया गया है। यह दावा यमन के हूती विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने किया है। जानकारी देते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि यह भारतीय नाव बाब-अल-मंदेब में जूकर द्वीप के पास थी। हूती लड़ाकों ने नाव में सवार भारतीयों को बचाने की बात कही है। हालांकि, इस घटना से जुड़ी अन्य जानकारी बाद में देने की बात कही गई है।

हूतियों ने सऊदी अरब पर लगाए आरोप

हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने सऊदी अरब पर भारतीय नाव को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। याह्या सारी के मुताबिक, यह घटना लाल सागर के जूकर द्वीप के पास घटित हुई। उन्होंने इस घटना को लापरवाही भरा कदम बताया साथ ही आरोप लगाया कि सऊदी अरब की इस कार्रवाई से लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय जहाजों की आवाजाही को खतरा हो सकता है। इस तरह की घटनाओं से अंतरराष्ट्रीय जहाजों के सुरक्षित आवागमन के लिए परेशानी पैदा हो सकती हैं। इस नाव पर 14 भारतीय नागरिक सवार थे।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कार्रवाई की अपील

हूती सैन्य प्रवक्ता ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब को इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना कार्रवाई करने से रोका जाना चाहिए। उनके बयान में इस घटना को लेकर सऊदी अरब की आलोचना की गई है। जूकर द्वीप लाल सागर के इलाके में स्थित है। यह क्षेत्र बाब-अल-मंदेब के पास है। यह जलमार्ग लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ता है और अंतरराष्ट्रीय समुद्री आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण है।

सऊदी में हुए हमले में एक भारतीय की मौत

इस घटना से एक दिन पहले सऊदी अरब और हूतियों के बीच हो रहे संघर्ष के चलते एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी। सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में यह दुर्घटना घटी। इसके बाद विदेश मंत्रालय (MEA) ने सऊदी अरब में आम नागरिकों पर हो रहे हमलों की निंदा की थी। फिलहाल भारतीय नागरिकों की नाव पर हुए हमले के आरोप पर सऊदी अरब की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।