खान के नेतृत्व में ISI, पाकिस्तान सेना के साथ मिलकर ऐसी और भी टीमें तैयार कर रही है। ISI ऐसी मजबूत 'बॉर्डर एक्शन टीमें' (BAT) बनाना चाहती है, जिनमें पाकिस्तान सेना के कमांडो और आतंकवादी दोनों शामिल हों। अधिकारी ने कहा, योजना ऐसी कई टीमें बनाने की है, जो भारतीय सेना की सीमा चौकियों पर अचानक हमला (एम्बुश) कर सकें। इससे घुसपैठ के रास्ते खुल जाएंगे।