गुना

Accident: बस और डंपर में सामने से भिड़ंत, एक दर्जन घायल, बस व ट्रक ने दो को कुचला

बजरंगगढ़ रोड का मामला: अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे

2 min read
Aug 31, 2019

गुना. बजरंगगढ़ रोड स्थित शनि देव पुलिया पर गिट्टी लेकर आ Accident रहे डंपर और आरोन की तरफ जा रही बस में आमने-सामने भिड़ंत हो गईं, इसमें एक दर्जन से अधिक घायल हो गए, Accident जिनमें कुछ को मामूली चोटें आई थीं, चार-पांच लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार शुक्रवार को दोपहर के समय कमला बस सर्विस की एक बस गुना बस स्टेण्ड से आरोन के लिए रवाना हुई थी, यह बस जैसे ही शनि देव पुलिया के पास पहुंची, इसी बीच एक डंपर वहां बने क्रेशर से गिट्टी लेकर सामने से आ रहा था। इन दोनों वाहनों को ओवर टेक करते हुए एक मोटर साइकिल पर बैठे तीन बच्चे निकले, जिनको बचाने के फेर में दोनों वाहन ब्रेक नहीं लगा पाए और आमने-सामने भिड़ गए।दोनों वाहनों की भिड़ंत इतनी तेज थी कि बस और डंपर वहीं पलट गए।

इसको देखकर बस में सवार यात्रियों में हाहाकार मच गया। बताया गया कि वहां से गुजरने वालों ने यह हादसा देखा तो उन्होंने डायल 1०० और ए बुलेंस 1०8 को सूचना दी। यह वाहन वहां पहुंचे, कुछ लोग तो बस में दबे लोगों को निकालने के लिए प्रयास करते रहे। लेकिन कुछ इस हादसे को देखने के समय सेल्फी लेते नजर आए। घायलों की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

बस में सवार लोगों के अनुसार जो लोग घायल हुए हैं जिनमें भंवरी बाई, उम्र 45 वर्ष, पहलवान अहिरवार उम्र 5० वर्ष, गंगाबाई अहिरवार उम्र 34 वर्ष, राजू अहिरवार 22 वर्ष, रानी अहिरवार उम्र 25 वर्ष, आयुष उम्र 6 वर्ष, कालिया अहिरवार उम्र दस वर्ष, शिशुपाल सेन उम्र 3० वर्ष, शांति बाई उम्र 6० वर्ष लक्ष्मण सिंह उम्र 4० वर्ष शामिल हैं।

ट्राला की टक्कर से युवक की मौत

गुना. आरोन थाना क्षेत्र के तहत बाइपास रोड पनवाड़ी तिराहा पर एक बाइक सवार ट्राला की चपेट में आ गया। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार सोनू पुत्र चम्पालाल ट्राला की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पाटई के पास ट्रक चालक ने प्रवीण पुत्र सतीश चंद्र मिश्रा को टक्कर मार दी। इस घटना में प्रवीण को गंभीर चोट आई हैं।

बस चालक ने ली बाइक सवार की जान

जामनेर. मधुसूदनगढ़-जामनेर मार्ग पर बरखेड़ी और चौथा मील के बीच बाइक सवार को बस चालक ने सामने से टक्कर मार दी। इसमें बाइक चालक की मौत हो गई है। मृतक कुरावर थाना क्षेत्र के गांव का निवासी है और उसकी पहचान रोहित पुत्र राम सिंह भिलाला के रूप में हुई है। उसके चिर में चोट आने से काफी खून बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Updated on:
31 Aug 2019 03:09 pm
Published on:
31 Aug 2019 03:02 am
Also Read
View All