गुना

इस विधानसभा सीट पर जनता ने कभी नहीं दिया ‘हाथ’ का साथ, जानें ये Interesting Historical Facts

Assembly Election 2023 MP : गुना विधानसभा का इतिहास रहा है कि यहां से परिसीमन के बाद यानि सन् 2008 के बाद कांग्रेस गुना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव नहीं जीत सकी है...

2 min read
Oct 14, 2023

Assembly Election 2023 MP : गुना विधानसभा का इतिहास रहा है कि यहां से परिसीमन के बाद यानि सन् 2008 के बाद कांग्रेस गुना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव नहीं जीत सकी है। गुना विधानसभा सीट से कांग्रेस का और भाजपा का कौन होगा उम्मीदवार। इसकी और गुना शहर के लोगों,पार्टियों के कार्यकर्ताओं और नेताओं की टकटकी दोनों पार्टियों की और लगी हुई है। टिकट की चाहत वाले नेता सबसे ज्यादा कांग्रेस में है, जहां से 22 दावेदार इस दौड़ में लगे हुए हैं। भाजपा की और से वर्तमान विधायक गोपीलाल जाटव समेत आठ नेताओं के नाम टिकट के दावेदारों के रूप में चर्चाओं में बने हुए हैं। कांग्रेस के एक नेता के परिवार के तीन लोग टिकट के प्रयास में लगे हुए हैं। पहली बार भाजपा और कांग्रेस से दलित वर्ग की एक-एक महिला नेत्री का नाम भी टिकट के दावेदारों के रूप में कार्यकर्ताओं की जुबान पर छाया हुआ है। इस बार के चुनाव में मुद्दा नगर निगम, मेडिकल कॉलेज, रिंग रोड, हनुमान टेकरी लोक, अवैध कॉलोनी,गुना को संभाग बनाने का रहेगा।

परिसीमन के बाद कांग्रेस नहीं जीती
राजनीति से जुड़े लोग बताते हैं कि सन् 2008 में परिसीमन के बाद गुना विधानसभा सीट से बमोरी विधानसभा को अलग किया गया था। पूर्व में गुना जिले में तीन विधानसभा सीट थीं, परिसीमन के बाद चौथी सीट बमोरी विधानसभा सीट बनी। इस सीट से पिछले तीन चुनावों से कांग्रेस को करारी हार मिलती रही है। यहां से लगातार भाजपा जीतती रही है।

सबसे पहले विधायक बने टाटके
सूत्र बताते हैं कि गुना विधानसभा सीट पर पहला चुनाव सन् 1951 में हुआ, जिसमें कांग्रेस ने जीत दर्ज कराई थी। इसके विधायक सीताराम टाटके बने थे। इसके बाद परिसीमन होने तक 12 चुनाव हुए, जिसमें 1957 में कांग्रेस, 1962 में हिन्दू महासभा, 1967 में स्वतंत्र पार्टी, सन् 1972 में भारतीय जनसंघ, सन् 1977 में जनता पार्टी, सन् 1980 और 85 में कांग्रेस, सन् 1990 में भाजपा, सन् 1993 और 1998 में कांग्रेस के अलावा परिसीमन से पहले के अंतिम चुनाव 2003 में भाजपा जीती थी, 2008 में भारतीय जन शक्ति पार्टी, सन् 2013 में भाजपा और सन् 2018 में भाजपा चुनाव जीती। इस तरह छह बार कांंग्रेस जीती, तो चार बार भाजपा जीती। इसके अलावा दूसरी पार्टियां भी चुनाव जीतती रही हैं।

गुना में अभी तक हुए चुनाव जीते और बने विधायक
वर्ष - नाम -पार्टी
- 1951- सीताराम टाटके-कांग्रेस
- 1957-दौलतराम- कांग्रेस
- 1962-वृन्दावन प्रसाद- हिन्दू महासभा
- 1967-आरएल प्रेमी -स्वतंत्र पार्टी
- 1972 -शिवप्रताप सिंह -भारतीय जनसंघ
- 1977 -धर्म स्वरूप सक्सेना -जनता पार्टी
- 1980 -शिवप्रताप सिंह- कांग्रेस
- 1985 -शिवप्रताप सिंह -कांग्रेस
- 1990 -भागचन्द्र सोगानी- भाजपा
- 1993 -शिवप्रताप सिंह कांग्रेस
- 1998 -शिवप्रताप सिंह-कांग्रेस
- 2003 -कन्हैयालाल अग्रवाल-भाजपा
- 2008 -राजेन्द्र सिंह सलूजा -भारतीय जनशक्ति पार्टी
- 2013 -पन्नालाल शाक्य -भाजपा
- 2018- गोपीलाल जाटव-भाजपा

Updated on:
14 Oct 2023 11:01 am
Published on:
14 Oct 2023 10:59 am
Also Read
View All