गुना

नई किताबें लाया बड़ा भाई, कुछ ही घंटों बाद गुना में मिली 16 साल के छोटे भाई की लाश

Guna hospital- मालपुर रोड पर 12वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, किताबें लाया बड़ा भाई, बनना चाहता था पुलिस अफसर
2 min read
Jun 30, 2026
Feature image

Guna - गुना के मालपुर रोड पर सोमवार रात एक किशोर को चाकू लगे हालत में पाया गया। उसके दोस्त उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मोहित रजक के रूप में की गई। वह 16 साल का था और एक्सीलेंस स्कूल के कक्षा 12वीं का छात्र था। मोहित होनहार छात्र था और पुलिस अधिकारी बनना चाहता था। मृतक के बड़े भाई मालपुर रोड निवासी विकास रजक ने बताया कि कल ही वे उसे किताबें दिलाकर लाए थे। अस्पताल में छोटे भाई की लाश देखकर वह बिलख उठे। मोहित की मौत पर परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वे उसे इलाज के लिए भोपाल ले जाने की जिद करते रहे। परिजनों को बमुश्किल समझाया जा सका। गुना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मोहित एक्सीलेंस स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र था। सोमवार शाम मोहित साईंसिटी कॉलोनी स्थित घर से कुछ दूर मालपुर रोड पर खून से लथपथ मिला। उसके सीने और पेट पर चाकू के गहरे घाव थे। दोस्तों ने मोहित को जिला अस्पताल पहुंचाया और घरवालों को सूचना दी। डॉक्टर ने मोहित को मृत घोषित कर दिया, लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं थे।

गमगीन परिजन रो-रोकर मोहित को इलाज के लिए भोपाल ले जाने की जिद कर रहे थे। इधर पुलिस का कहना था कि डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है, इसलिए यहीं शव परीक्षण होगा।

एक दिन पहले ही किताबें दिलाकर लाए भाई और परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल

पुलिस और डॉक्टरों की समझाइश पर काफी देर बाद परिजन माने। फिलहाल पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एक दिन पहले ही किताबें दिलाकर लाए भाई और परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो चुका है। पुलिस हर पहलू से जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

धारदार चाकू से सीने व पेट पर वार, मोहित लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा।

विकास रजक ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मोहित अपने दोस्त बलराम और शिवजीत के साथ बाइक से घूमने निकला था। रात करीब 9 बजे तीनों राजा की चक्की के पास पहुंचे। वहां मोहित का पड़ोस में रहने वाले रामजीलाल रजक से विवाद हो गया। उसने मोहित पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि रामजीलाल ने धारदार चाकू से उसके सीने व पेट पर वार किए। मोहित लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा।

Updated on:
30 Jun 2026 10:46 am
Published on:
30 Jun 2026 10:45 am