गुना

MP के नवरात्र मेले में बड़ा हादसा, अचानक नीव से उखड़ गया झूला, एक बच्चा घायल

MP News: गुना के बजरंगगढ़ में प्रसिद्ध 20 भुजा माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान झूले की उखड़ने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक बच्चा बुरी तरह घायल हो गया।

2 min read
Mar 22, 2026
Chaitra Navratri Mela accident guna (फोटो- गूगल फोटो)

Chaitra Navratri Mela accident: चैत्र नवरात्रि के इन दिनों में ग्वालियर अंचल भर के लिए माता की भक्ति के लिहाज से श्रद्धा का विशेष केन्द्र माने जाने वाले गुना के मां बीस भुजा देवी दरबार के बाहर लगे मेले में आज दोपहर में बच्चों के लिए लगाया गया मिक्की माउस का झूला अचानक अनियंत्रित होकर पलट जाने का समाचार है। इस दुर्घटना में एक बच्चे को गंभीर चोटें आने पर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जबकि इस दौरान दो अन्य बच्चों को भी छुटपुट चोटें आई हैं, जिनकी मरहम पट्टी कराई गई है।

ये भी पढ़ें

गर्मी की छुट्टियों में अब आसानी से मिलगी ट्रेन में सीट, इन रूटों पर चलेगी स्पेशल ट्रेनें, बढ़ेंगे AC कोच

बच्चा गंभीर रूप से घायल

इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसी अशोकनगर जिले के शाढ़ौरा के रहने वाले नरेन्द्र शर्मा का परिवार आज सुबह अड़ोस-पड़ोस के अनेक लोगों के साथ मां बीस भुजा देवी के दर्शन करने पहुंचा था, इनमें परिवार के पुरुष-महिलाओं के साथ-साथ बच्चे भी शामिल हैं। जहां माता के दर्शन करने के बाद सभी लोग यहां लगे मेले का लुत्फ उठा रहे थे, जिसमें बच्चों की विशेष रुचि थी और इसी दौरान छोटे बच्चों को मेले में लगाए गए मिक्की माउस के झूले में मस्ती करने के लिए छोड़ दिया गया था। इसी बीच अचानक अनियंत्रित होकर यह झूला पलट गया। नतीजा बच्चे जमीन पर आ गिरे।

एक्सीडेंट के बाद अफरा-तफरी

इस दौरान झूले की चपेट में आकर नरेन्द्र शर्मा के बेटे आशुतोष को काफी चोटे आईं, जिस पर से उसे आनन-फानन में परिजन उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद आशुतोष को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कर लिया गया है, जबकि इस दुर्घटना में दो अन्य बच्चे भी चोटिल हो गए, इस आशय की जानकारी प्रकाश में आई है, हालांकि इनकी मरहम पट्टी के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

जनवरी में हुए थे दो हादसे

2026 की शुरुआत में मध्य प्रदेश में भी ऐसी ही दो घटनाएं सामने आईं। पहला मामला झाबुआ से सामने आया, जहां 19 जनवरी को ऐसा ही एक हादसा हुआ। वहां एक मेले में, बच्चों से भरा एक 'ड्रैगन' झूला टूटकर गिर गया। उस हादसे में, झूले पर सवार एक सरकारी एक्सीलेंस स्कूल के 14 छात्र घायल हो गए। उनमें से दो छात्राओं को गंभीर चोटें आईं। मेले में मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि झूला इसलिए गिर गया क्योंकि वह ज़्यादा भीड़ के कारण हुए वजन को झेल नहीं सका।

खरगोन में भी 2 जनवरी को गोगावन मेले में एक झूला टूट गया, जिससे एक दर्जन बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद झूले का ऑपरेटर मौके से भाग गया। रिपोर्ट्स बताती हैं कि झूला टूटते ही बच्चे 15 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। उस समय झूले पर लगभग 50 लोग सवार थे, जिनमें ज़्यादातर बच्चे थे। (MP News)

ये भी पढ़ें

MP के इस जिले को मिलेंगे 4 नए रेलवे स्टेशन, यहां पहली बार पहुंचेगी ट्रेन

Updated on:
22 Mar 2026 05:18 pm
Published on:
22 Mar 2026 03:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर