गुना

Guna Breaking गुना में कोरोना पॉजिटिव सातवां मरीज मिला, कैसे हुआ संक्रमित जानिए

Fight Against Coronaमरीज को आइसोलेट कर कॉन्टेक्ट हिस्ट्री खंगालने में जुटा पूरा प्रशासन ढार्इ किलोमीटर तक का एरिया सील, कंटोनमेंट क्षेत्र घोषित
2 min read
• •
Updated: 2 Jun 2020, 10:26 PM IST
FIle pic
FIle pic

गुना. जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। मंगलवार देर रात शहर के निचला बाजार क्षेत्र निवासी एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही प्रशासन सहित स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया। कलेक्टर एस विश्वनाथन व एसपी तरुण नायक सहित स्वास्थ्य व प्रशासनिक अधिकारी कोरोना संक्रमित मरीज के घर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मरीज से बात कर उसकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री जानने में जुटे हुए थे। वहीं स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमित मरीज शहर के निचला बाजार क्षेत्र में रहता है। जो सबसे ज्यादा घनी आबादी वाला इलाका है। प्रशासन ने कोरोना संक्रमित मरीज के पूरे घर को सेनेटाइज कराने के बाद आसपास के इलाके में सख्ती बढ़ा दी।
एसडीएम शिवानी रायकवार ने बताया कि निचला बाज़ार के आसपास के ढाई किलोमीटर के क्षेत्र को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया है। इसके आसपास का बाज़ार बन्द रहेगा।

कैसे हुआ संक्रमित यह अभी पता नहीं चल सका

समाचार लिखे जाने तक प्रशासन को यह जानकारी नहीं मिल सकी थी कि आखिर उक्त व्यक्ति कोरोना संक्रमण का शिकार कहां से हुआ। इधर कोरोना संक्रमित मरीज के मिलने की खबर से शहरवासियों में चिंता बढ़ गई। वह सोच रहे हैं कि एक बार फिर पूरा शहर टोटल लॉक डाउन न हो जाए। बताया जाता है कि कोरोना संक्रमित मरीज 31 मई को स्वयं ही फीवर क्लीनिक पर चैक कराने गया था। जहां उसका सैंपल लेकर जांच के लिए ग्वालियर भेज दिया गया। जिसकी जांच रिपोर्ट मंगलवार रात पॉजिटिव के रूप में आई है। वहीं उसके परिवार के दूसरे सदस्य की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रशासन ने देर रात एहतियात के तौर पर निचला बाजार सहित आसपास के इलाके को कंटेनमेंट जोन बना दिया था। वहीं देर रात तक कलेक्टर कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते रहे।

Updated on:
2 Jun 2020, 10:26 PM IST
Published on: