गुना

डी श्रीनिवास वर्मा बने ग्वालियर IG, 3 पुलिसकर्मियों की शहादत पर सिंधिया की पसंद अनिल शर्मा हटाए गए

सिंधिया की पसंद अनिल शर्मा हटाए गए, सामने आया है कि, राज्य सरकार ने ग्वालियर के नए आईजी का प्रभार डी श्रीनिवास वर्मा को सौंपा है।
2 min read
• •
Updated: 14 May 2022, 6:35 PM IST
News
डी श्रीनिवास वर्मा बने ग्वालियर IG, 3 पुलिसकर्मियों की शहादत पर सिंधिया की पसंद अनिल शर्मा हटाए गए

गुना. मध्य प्रदेश के गुना में बीती रात पुलिस और शिकारियों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 पुलिसकर्मियों के शहीद होने के मामले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सख्त एक्शन ले रहे हैं।घटना के आधे के भीतर ही मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर हाईलेवल बैठक बुलाई। बेठक में सामने आया कि, ग्वालियर आईजी घटना स्थल पर देरी से पहुंचे थे। इसपर तत्काल कारर्वाई करते हुए सीएम ने आईजी शर्मा को हटाने के आदेश जारी कर दिए। साथ ही, अब सामने आया है कि, राज्य सरकार ने ग्वालियर के नए आई जी का प्रभार डी श्रीनिवास वर्मा को सौंपा है।

श्रीनिवास वर्मा एडीजी बनाए गए

आईजी शर्मा को हटाए जाने के बाद राज्य सरकार ने डी श्रीनिवास वर्मा को एक बार फिर ग्वालियर एडीजी बनाने के आदेश जारी कर दिए। इसके पहले सरकार ने 31 दिसंबर को श्रीनिवास को ग्वालियर एडीजी बनाने के आदेश जारी किए थे, लेकिन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सहमति ना होने से वे जॉइन नहीं कर पाए थे। सिंधिया यहां अपनी पसंद का अफसर लाना चाहते थे, इसके चलते 19 दिनों तक ग्वालियर आईजी का पद रिक्त पड़ा रहा। आखिरकार सीएम ने 20वें दिन सिंधिया की पसंद माने जाने वाले अफसर अनिल शर्मा को ग्वालियर आईजी का प्रभार सौंपा था।


सीएम शिवराज ने मानी गंभीर लापरवाही

फिलहाल, इतने बड़े घटनाक्रम के बीच IG अनिल शर्मा की ओर से सामने आई लापरवाही को गंभीर मानते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें तत्काल ही सेवा से हटा दिया है। मुख्यमंत्री ने ये फैसला घटना के बाद घटनास्थल पर देर से पहुंचने के चलते लिया है। सीएम ने ट्वीट करते हुए खुद इसकी पुष्टि भी की है। उन्होंने लिखा-'घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचने में विलंब करने पर मैंने ग्वालियर के आईजी को तत्काल हटाने का फैसला लिया है।'

Published on: