गुना

दिग्विजय सिंह के भतीजे की रंगबाजी..सिगरेट पीते हुए बीच रोड पर लेडी SDOP से की अभद्रता, देखें वीडियो

Digvijay Singh Nephew Video Viral: कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य सिंह का बीच रोड पर पुलिसकर्मियों से विवाद करते वीडियो वायरल...।

less than 1 minute read
Oct 11, 2024

Digvijay Singh Nephew Video Viral: दिग्विजय सिंह के भतीजे और पूर्व कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आदित्य सिंह बीच रोड पर सिगरेट के कश लगाते हुए लेडी पुलिस ऑफिसर से बहसबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आदित्य सिंह की रंगबाजी साफ दिख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस ने आदित्य सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तो चलिए बताते हैं आपको पूरा मामला..।

देखें वीडियो-

दिग्विजय सिंह के भतीजे की रंगबाजी

मामला गुना जिले के राघौगढ़ का है जो कि दिग्विजय सिंह का गढ़ है। यहां पुलिस विभाग के 'मैं हूं अभिमन्यु' अभियान के दौरान राघौगढ़ में उस समय हंगामा हो गया जब वहां कांग्रेस नेता एवं चांचौड़ा के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह के बेटे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह आ पहुंचे। हाथ में सिगरेट लिए आदित्य सिंह ने कार्यक्रम में व्यवधान तो डाला ही साथ ही राघौगढ़ की एसडीओपी दीपा डोंडवे और थाना प्रभारी जुबेर खान से अभद्रता भी की।


वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज

जिस वक्त ये पूरा घटनाक्रम हुआ वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद राघौगढ़ थाने में भी आदित्य विक्रम सिंह के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि वीडियो कब का है ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Updated on:
12 Oct 2024 04:39 pm
Published on:
11 Oct 2024 09:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर