गुना

जगह-जगह शोभायात्रा निकाली, प्रवचन हुए और उत्तम क्षमा मांगी

सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधन में दस दिनी पर्युषण पर्व मनाने के बाद एक-दूसरे से 'उत्तम क्षमा मांगी व गले मिले।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2018, 2:02 AM IST
patrika news
Kumbharaj After commemorating the ten-day observation festival in the auspicious time of the Gross Digambar Jain society, one of the other programs "forgave one another" and asked for forgiveness.

कुंभराज. सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधन में दस दिनी पर्युषण पर्व परम्परागत तरीके से मनाने के बाद विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान एक-दूसरे से 'उत्तम क्षमाÓ मांगी व गिले-शिकवे भूल गले मिले।
प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जीवन का चरित्रवान बनाने के संदेश दिए गए। अच्छे आचरण का महत्व भी समझाया गया। धर्म और ईश्वर के प्रति आस्था अनिवार्य हो, माता-पिता-गुरु का सम्मान हो, बच्चों में जीवन उपयोगी संस्कार डाले गए। इन सभी विषयों पर कार्यक्रम आयोजित हुए।

नगर में निकाली रैली
पर्युषण पर्व के समापन मौके पर सुबह से ही मंदिरों में धूमधाम रही। सुबह पूजन-अभिषेक के बाद बाहर से आईं मालती दीदी के प्रवचन हुए। इसके बाद चल एक चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ निकाला गया। इसके बाद पूजन, अभिषेक हुआ। सौधर्म इन्द्र बननेका सौभाग्य सुगनचन्द्र बजरंग ट्रांसपोर्ट वालों को प्राप्त हुआ। फूल-माला पहनने का सौभाग्य संतोष कुमार, अमित कुमार को मिला तथा ध्वजारोहण करने का सौभाग्य पौसेरिया परिवार को मिला।

संपूर्ण आयोजन के सानंद सम्पन्न होने पर आभार जैन समाज के मंत्री राजकुमार जैन ने माना। यह जानकारी पर्युषण उत्सव समिति के धर्मेन्द्र जैन ने दी।
जमकर थिरके युवा
जामनेर. कस्बे में सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा पर्वाधिराज पर्युषण पर्व के समापन के बाद श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर सुबह श्रीजी का अभिषेक, पूजन किया गया। इसके बाद श्रीजी को रजत विमान में बिठाकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकाली। वहीं जैन समाज के लोगों द्वारा श्रीजी की जगह-जगह आरती उतारकर धर्मलाभ लिया।

शोभायात्रा में जैन समाज के युवा बैंड-बाजों की धुन पर नाचते-गाते और महावीर स्वामी के जयकारे लगाकर चल रहे थे। जियो और जीनो दो के संदेश के साथ हाईस्कूल पहुंची, जहां मंगल कलश एवं अनेक बोलियां लगीं। शोभायात्रा जैन मंदिर पहुंची, जहं आरती के साथ रात में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। पर्युषण के दौरान जैन मंदिर में विभिन्न सांस्कृतिक व रचनात्मक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा।

Published on: