गुना

गुना के खलियान में भीषण आग, बोलेरो पिकअप समेत 2 वाहन जले, किसान समेत 3 लोग झुलसे

Threshing Yard Fire : खलियान में लगी भीषण आग, बोलेरो पिकअप सहित दो वाहन जले, किसान-पुत्र समेत तीन झुलसे। मक्का की फसल और अन्य सामान जलकर राख, आग बुझाने के प्रयास में जुटे ग्रामीण।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Nov 2026, 11:46 AM IST
Threshing Yard Fire
खलियान में भीषण आग (फोटो सोर्स: Patrika)

Guna News : मध्य प्रदेश के गुना जिले के फतेहगढ़ थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले कुम्हारी गांव में रविवार सुबह करीब 9:30 बजे एक किसान के खलियान में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और खलियान में रखी मक्का की फसल, भुट्टे सहित अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान वहां खड़े एक बोलेरो पिकअप वाहन और एक अन्य चारपहिया वाहन में भी आग लग गई। हादसे में लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका है।

आग की चपेट में आने से किसान पप्पू धाकड़, उनके पुत्र अनिल धाकड़ और पड़ोसी भगवानलाल शिकारी झुलस गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। वहीं, फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार गांव दूरस्थ क्षेत्र में होने के कारण दमकल वाहन को मौके पर पहुंचने में करीब एक से डेढ़ घंटे का समय अगा तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

खबर अपडेट हो रही है…

Updated on:
8 Nov 2026, 11:46 AM IST
Published on: