खटारा बसों को पकड़ा, बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई

40 विना हेलमेट वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jul 2016, 11:16 PM IST
guna
guna

गुना. शहर में गुरुवार को आरटीओ अचानक सक्रिय हुए और खटारा बसों से लेकर दुपहिया वाहनों तक पर कार्रवाही कर दी। इस दौरान तीन बसें जप्त की और 40 विना हेलमेट वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाही की गई है। बताया जाता है कि आरटीओ विक्रमजीत सिंह कं ग ने वायपास के पास दलबल के साथ नाकेबंदी की।

इस दौरान एक खटारा बस को पकड़ा जिसकी फिटनेश नहीं थी और न ही टैक्स भरा था। रिकार्ड में देखने पर पता चला की उसका लगभग दो लाख टैक् स बकाया है। इसी तरह दो अन्य यात्री बसें बिना फिटनेश के सड़कों पर दौड़ रहीं थीं। दो स्कूल बसें भी जप्त की है जिनके वाहन चालकों पर लायसेंस ही नहीं था। बस में बगो बैठे हुए थे इसलिए उनका चालान बनाकर चालकों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। वहीं 40 वाइक चालकों के चालान बनाकर लगभग दस हजार रुपए का राजस्व वसूला है।

Published on: