गुना

ब्रेकिंग: सीएम के कार्यक्रम में जा रही बस ने दो छात्राओं को मारी टक्कर, गंभीर घायल

ब्रेकिंग: सीएम के कार्यक्रम में जा रही बस ने दो छात्राओं को मारी टक्कर, गंभीर घायल
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2018, 2:24 PM IST
guna, guna news, guna patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, latest hindi news, breaking news, accident, road accident, guna accident, cm shivraj, cm's programme,
ब्रेकिंग: सीएम के कार्यक्रम में जा रही बस ने दो छात्राओं को मारी टक्कर, गंभीर घायल

गुना@जावेद खान की रिपोर्ट...

जिले में एक ओर यहां लोग सीएम के कार्यक्रम को लेकर उत्साहित है। तो वही दूसरी ओर लोगों को कार्यक्रम में ले जाने वाली बस ने दो छात्राओं को टक्कर मार दी। जिससे दोनों छात्राएं गंभीर घायल हो गई। उन्हें पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

आपको बता दें कि शहर में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम होना है। जिसमें बसों के द्वारा शहरभर के लोग शामिल होने जा रहे है। इसमें लगभग सभी वर्ग के व्यक्ति शामिल है।
इसी के चलते सीएम के कार्यक्रम के लिए जा रही गुर्जर बस ने, कोचिंग से लौट रही दो छात्राओं को टक्कर मार दी। दोनों छात्राएं हनुमान चौराहे से आ रही थी। वहीं गलत साइड से आकर बस चालक ने छ़ात्राओं को टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई है। आस पास के लोेगों द्वारा उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल छात्राओं का नाम मंजीत बल एवं सृष्टि शर्मा है।

मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का ज्याजा लिया। साथ ही आस पास के लोगों से पूछताछ कर, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घर वाले परेशान
घर वालों का कहना है कि बच्चे कोचिंग पढ़ने गए है। यह सोचकर हम निश्चित थे। पर, हमें क्या पता रास्ते में ऐसा कुछ हो जाएगा। जो बच्चों को इतना नुकसान पहुंचाएगा। हमें पता होता तो हम बच्चों को जाने ही नहीं देते या फिर साथ लेकर जाते और ले आते।

आस पास के लोगों ने बताया
घटना स्थल के आस पास मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों बच्चें सीधे सीधे अपने रास्ते पर जा रहे थे। वही बस गलत रास्ते से कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। जिसके चलते, बस चालक अपनी बस को संभाल न सका और यह हादसा हो गया।

Published on: