गुना

वकील को असिस्टेंट से हुआ प्यार- दूर जाने लगी तो उठाया बड़ा कदम

एक वकील को अपनी ही असिस्टेंट से प्यार हो गया था, जब वह उससे दूर होती नजर आई तो पहले तो उसने लड़की की दुकान के सामने ही कपड़े की दुकान खोल ली, लेकिन इसके बाद अचानक एक दिन वकील ने गुटखे में जहरीला प्रदार्थ मिलाकर खा लिया.
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 May 2022, 12:20 PM IST
वकील को असिस्टेंट से हुआ प्यार- दूर जाने लगी तो उठाया बड़ा कदम
वकील को असिस्टेंट से हुआ प्यार- दूर जाने लगी तो उठाया बड़ा कदम

गुना. एक वकील को अपनी ही असिस्टेंट से प्यार हो गया था, जब वह उससे दूर होती नजर आई तो पहले तो उसने लड़की की दुकान के सामने ही कपड़े की दुकान खोल ली, लेकिन इसके बाद अचानक एक दिन वकील ने गुटखे में जहरीला प्रदार्थ मिलाकर खा लिया, जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार ग्राम भदौरा निवासी वकील ओमप्रकाश जैन पिछले कई सालों से कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे थे। इस दौरान उनके पास एक असिस्टेंड भी थी, चूंकि दोनों एक साथ काम करते थे और एक ही समाज के थे, इस कारण दोनों में प्यार हो गया, लेकिन करीब एक माह पहले ही इस युवती ने काम छोड़ दिया और अपने पिता की खिलौने की दुकान पर जाकर उनका हाथ बटाने लगी, चूंकि वकील लड़की से बेपनाह प्यार करता था, ऐसे में उसने उसकी दुकान के सामने ही कपड़े की दुकान खोल ली, इसके बाद अचानक बुधवार रात को करीब 09.30 बजे वकील ने गुटखे में जहरीला प्रदार्थ मिलाकर सेवन कर लिया, इसके बाद वकील को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया, जहां उसने उपचार के दौरान गुरुवार अलसुबह करीब 05.30 बजे दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : 3 रुपए का एक और 10 रुपए के 4 मिल रहे नींबू, अब हर जगह कम हो गए दाम

बताया जा रहा है कि वकील ने लड़की के सामने ही ये कदम उठाया, मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है, पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है, वहीं शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। वकील द्वारा गुटखे के साथ जहरीला प्रदार्थ खाने के कारण पूरे शरीर में जहर फैल गया, ऐसे में उपचार के बावजूद भी वकील ने दम तोड़ दिया।

Updated on:
19 May 2022, 12:20 PM IST
Published on: