
3 रुपए का एक और 10 रुपए के 4 मिल रहे नींबू, अब हर जगह कम हो गए दाम
भोपाल. चंद दिनों पहले जिस नींबू के दाम आसमान छू रहे थे, बाजार में 200 से 300 रुपए किलो बिकने के कारण एक - एक नींबू के दाम 20 रुपए से कम नहीं थे, उन्हीं नींबू के दाम अब जमीन पर आ गिरे हैं, गर्मी बढऩे के साथ ही नींबू के दामों में गिरावट आने से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है।
जानकारी के अनुसार अब बाजार में 3 रुपए का एक नींबू मिलने लगा है, अगर कोई ज्यादा लेता है, तो 10 रुपए के 3 या 4 नींबू भी ग्रहाक को मिल जाते हैं, फिलहाल नींबू के दाम 70 से 100 रुपए किलो के बीच चल रहे हैं, चूंकि नींबू का रस गर्मी में जल्दी कम होने लगता है, इस कारण इसे अधिक समय तक कोई दुकानदार भी स्टॉक करके नहीं रख सकता है। इसलिए अब नींबू के दामों में गिरावट आंकी जा रही है, फिलहाल सभी शहरों और कस्बों में नींबू के दाम कम हो गए हैं।
यह भी पढ़ें : 30 हजार में बनवाया सार्टिफिकेट और जिंदा घूम रहा था कैदी, जानिए क्या है पूरा मामला
भोपाल स्थित मंडी में जो नींबू चंद दिनों पहले 150 से 200 रुपए किलो बिक रहा था, वही नींबू अब 70 से 100 रुपए किलो तक आ पहुंचा है, हालांकि बाजार में भी अच्छा नींबू 5 रुपए का एक मिल रहा है, लेकिन छोटा नींबू आसानी से कम में मिल जाता है। दरअसल कुछ प्रदेशों में नींबू की फसल खराब हो गई थी, इस कारण नींबू के दामों में अचानक बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन अब नींबू फिर से बाजार में आने लगा है, वहीं कुछ लोग दाम अधिक होने के कारण कच्चे भी तोड़कर लाने लगे, इस कारण नींबू के दामों में अब गिरावट आ गई है, क्योंकि महंगा होने के कारण लोग गर्मी के मौसम में नींबू का उपयोग करने की जगह कच्ची केरी का पना सहित अन्य शीतल पेय का इस्तेमाल करने लगे थे। वर्तमान में थोक बाजार में नींबू के दाम 40 से 50 रुपए किलो हो गए हैं।
Updated on:
19 May 2022, 11:07 AM IST
Published on:
19 May 2022, 11:07 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.