गुना

“ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए जिंदगी समर्पित” पूर्व मंत्री ने जताई वफादारी, विधायक ने दिखाई कड़वाहट

Jyotiraditya Scindia Guna visit - तीन दिन के दौरे से दूर रहे विधायक शाक्य बोले- हर वक्त मीटिंगों में ही रहें तो घर-परिवार कैसे संभालें, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने मंच से अपनी वफादारी का खुला प्रदर्शन किया
2 min read
Jul 02, 2026
MLA Pannalal Shakya stayed away from Jyotiraditya Scindia visit
Jyotiraditya Scindia visit- ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे -Image patrika.com

Jyotiraditya Scindia- केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के तीन दिवसीय गुना प्रवास के दौरान राजनीति के तमाम रंग दिखाई दिए। उन्होंने अनेक कार्यक्रमों में भाग लिया और कार्यकर्ताओं के घर भी गए। हालांकि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस दौरे के दौरान भाजपा की गुटबाजी भी खुलकर सामने आ गई। ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक खूब सक्रिय दिखाई दिए। उनके कार्यक्रमों में खासी भीड़ जुटाई गई। इतना ही नहीं, प्रदेश के एक पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति अपनी वफादारी का खुलकर इजहार किया। उन्होंने भरे मंच से कहा कि सिंधिया के लिए जीवनभर समर्पित रहूंगा। इधर पुराने पार्टी नेताओं ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रमों को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। यहां तक कि बीजेपी के स्थानीय विधायक पन्नालाल शाक्य तक उनसे दूर रहे। केंद्रीय मंत्री के तीन दिनी दौरे से दूरी बनाने पर विधायक खुलकर बोले कि हर वक्त मीटिंगों में ही रहें तो घर-परिवार कैसे संभालेंगे!

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आ जाने के बाद से ही गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में 'पुरानी भाजपा' और 'नई भाजपा' के बीच वर्चस्व की जंग चल रही है। उनके इस दौरे में दोनों गुटों की यह खींचतान खुलकर सड़कों पर आ गई।

केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के तीन दिवसीय गुना प्रवास के दौरान भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य पूरी तरह गायब रहे। इसके बाद उन्होंने सिंधिया को नसीहत भी दे डाली। विधायक पन्नालाल शाक्य ने सिंधिया को चुगलखोरों-चापलूसों से बचने की सलाह दी। कुछ दिन पहले ही विधायक ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को लेकर भी टिप्पणी कर चुके हैं।

विधायक पन्नालाल शाक्य की सिंधिया समर्थक मंत्रियों पर कमेंट करने का यह मामला तक भोपाल तक पहुंचा था। इसे लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नाराजगी जताते हुए उनकी क्लास लगाई थी।

पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने वफादारी का खुला प्रदर्शन किया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के इसी दौरे के दौरान पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने अपनी वफादारी का खुला प्रदर्शन किया। एक सरकारी कार्यक्रम में सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री ने मंच से कहा कि जब तक शरीर में खून की अंतिम बूंद है, तब तक महाराज के प्रति समर्पित रहूंगा। महेंद्रसिंह सिसोदिया ने कहा कि चाहे राजनीति में कुछ मिले या न मिले, अपनी वफादारी निभाता रहूंगा।

विधायक पन्नालाल शाक्य के सुर पूरी तरह बदले

इसके ठीक विपरीत, कूनो नदी के उद्गम स्थल पर आयोजित जल संरक्षण कार्यक्रम के समापन में पहुंचे विधायक पन्नालाल शाक्य के सुर पूरी तरह बदले हुए थे। जब मीडिया ने उनसे सिंधिया के कार्यक्रमों से दूरी पर सवाल किया, तो उन्होंने तीखा पलटवार किया।

Updated on:
02 Jul 2026 01:15 pm
Published on:
02 Jul 2026 01:03 pm