गुना

बच्ची को जन्म देते ही मां की मौत, परिजनों ने अस्पताल में मचाया हंगामा

MP News: मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक निजी अस्पताल में बच्ची को जन्म देने के बाद महिला की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Sep 07, 2025

MP News: मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक निजी अस्पताल में बच्ची को जन्म देने के बाद महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। हालांकि, मृतिका की बच्ची सुरक्षित है।

परिजनों ने बताया कि 24 वर्षीय पूनम को शनिवार की शाम डिलीवरी के लिए शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात में नौ बजे करीब ऑपरेशन किया गया। जिसमें महिला ने बच्ची को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद डॉक्टरों ने तीन बोतल खून मंगवाया। परिजनों के द्वारा महिला की स्थिति जानने की कोशिश की गई तो उन्हें बताया गया कि उसकी हालत गंभीर है। आईसीयू में शिफ्ट करना होगा।

सुबह महिला की मौत हुई

परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों ने पूनम को बाहर ले जाकर ऑपरेशन कराने की सलाह दी, लेकिन रविवार की सुबह नौ बजे करीब ही महिला की मौत हो गई।

Published on:
07 Sept 2025 08:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर