गुना

राहतः डीआईजी के बेटे का खाना बनाने वाले आरक्षक की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव, जानिए कोरोना चेन टूटा या नहीं

Constable was in duty to cook food for DIG's son परिजन की रिपोर्ट भी जांच के लिए गया था, कोरोना चैन बनने की आशंका से स्वास्थ्य महकमा चिंतित रहा
1 minute read
• •
Updated: 10 May 2020, 9:09 AM IST
1.jpg

गुना। गुना जिले के लिए बहुत बड़ी राहत की खबर है। चाचैड़ा क्षेत्र के बापचा लहरिया गांव में रहने वाले आरक्षक विजय शर्मा की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। उसके सैंपल की दूसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। आरक्षक के सभी परिजन की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। युवक और उसके परिजनों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

जिला प्रशासन सुबह से ही कोरोना पॉजिटिव युवक के दूसरे सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहा था। जिला प्रशासन को उसके परिजन की रिपोर्ट का इंतजार भी था। देर शाम जिला प्रशासन को युवक के दूसरे सैंपल की जांच रिपोर्ट मिल गई। यह जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उसके परिजनों की रिपोर्ट भी नेगेटिव ही है। अब बापचा लहरिया गांव सहित चाचैड़ा बीनागंज में कोरोना संक्रमण की जो चैन बनने की आशंका नजर आ रही थी उस पर छाई धुंध अब छटती नजर आ रही है।

ग्रीन जोन पुनः बनने के लिए थोड़ा करना होगा इंतजार

हालांकि, अभी गुना जिले को ग्रीन जोन में आने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक का तीसरा सैंपल अब जांच के लिए भेजा जाएगा। तीसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद गुना जिले को फिर से ग्रीन जोन में रखा जाएगा। देर शाम कलेक्टर एस. विश्वनाथन ने एक वीडियो जारी कर यह राहत भरी खबर साझा की। रिपोर्ट आने के पहले तक जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों में बेचैनी नजर आ रही थी।

Published on: