गुना

पुलिस के पहरे में हुई इनकी शादी, जानिये क्या है राज!

दो माह पहले दोनों ने शादी के लिए कोर्ट में किया था आवेदन, इसके बाद से लड़की गुना में ही रह रही थी।
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2017, 6:49 PM IST
love marriage

गुना। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अपर कलेक्टर कोर्ट (गुना) में एक जोड़े की शादी कराई गई। इस शादी को लेकर लड़की के परिजनों को सख्त आपत्ति थी। इसके चलते शादी को रोकने वे कोर्ट में भी जा पहुंचे और यहां जमकर हंगामा भी किया। लेकिन, कानून और बेटी की इच्छा के आगे उन्हें हार माननी ही पड़ी। वहीं शादी के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को बाइक पर कोर्ट से विदा कराकर ले गया।

यह है मामला
जानकारी के अनुसार यह मामला आरोन निवासी अखिलेश रघुवंशी और पास के ही गांव में रहने वाली अभिलाषा भार्गव का था। दोनों पिछले एक साल से भी अधिक समय से एक-दूसरे को जानते थे। जान पहचान धीरे-धीरे प्रेम में बदली और उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया पर जाति की दीवार बीच में आ खड़ी हुई।

इस बीच दोनों ही परिवार इस शादी के खिलाफ खड़े हो गए। धीरे-धीरे लड़के के परिजनों का रुख कुछ नरम पड़ने लगा। अखिलेश को उसके भाइयों का साथ भी मिल गया पर दूसरी ओर वाला वधु पक्ष अभी भी सख्त था।

इस मामले में जोड़े की ओर से पैरवी कर रही वकील रूप किरण कौर ने बताया कि दो माह पहले दोनों ने शादी के लिए आवेदन किया। इसके बाद से लड़की गुना में ही रह रही थी। उन्होंने कहा कि विवाह अर्जी पर सुनवाई के दौरान भी लड़की पक्ष के लोगों ने कई बार सख्त आपत्ति जताई, लेकिन लड़की बालिग है और उसने अपनी मर्जी से शादी करने की बात मान ली तो कोर्ट ने विवाह को मंजूरी दे दी।

बुलानी पड़ी पुलिस
विवाह की औपचारिक रस्म निभाए जाने के दौरान सोमवार को लड़की पक्ष की ओर से फिर आपत्ति दर्ज कराई गई। मामला बिगड़ते देख कोर्ट ने पुलिस को बुला लिया।

इसके बाद पुलिस ने आकर बेटी के परिजनों को समझाया कि मामला कोर्ट के हाथ में है और अब कुछ नहीं हो सकता। कानूनन इस शादी को कोई नहीं रोक सकता।

ये भी पढ़ें : Navratri 2017: नवरात्रि में घटस्थापना का समय,पूजा विधि और ऐसे तैयार करें कलश

इधर, पत्नी ने कान में इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि कम सुनाई देना लगा :—

विदिशा के करैयाखेड़ा क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने परिवार परामर्श केन्द्र में अपना दुखड़ा सुनाया। युवक का कहना है कि हर छोटी-छोटी बातों को लेकर पत्नी मुझसे झगड़ पड़ती है। यही नहीं वह बर्तन फेंककर मारती है और मेरी पिटाई भी करती है।

युवक का आरोप है कि कुछ दिन पहले पत्नी ने बुरी तरह मुझे पीटा। मेरी पीठ में दांतों से काट लिया। इतना ही नहीं मेरे कान में तेज थप्पड़ मारा। इस वजह से कम सुनाई देने लगा है।

पत्नी से पीड़ित युवक ने कोतवाली के परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी रानी निंदाने को अपने शरीर पर मारपीट के निशान भी दिखाए। युवक का कहना है कि जब पत्नी गुस्सा करती है तो मैं भी गुस्से में आ जाता हूं। ऐसे में दोनों के बीच मारपीट हो जाती है। युवक ने एक सप्ताह पहले हुए विवाद के बारे में यहां जानकारी दी।

12 साल पहले हुई थी शादी
युवक ने बताया कि करीब 12 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद दो बेटियां और एक बेटा भी पैदा हुआ। पहले तो पत्नी सही ढंग से रहती थी लेकिन कुछ महीनों पहले से ससुराल पक्ष के लोगों की दखलंदाजी बढ़ गई है। इसके चलते रोजाना विवाद हो रहा है। विवाद की बाद पत्नी बुरी तरह मारपीट करके अपने मायके चली जाती है। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेज दिया।

Updated on:
15 Sep 2017, 6:49 PM IST
Published on: