रेप विक्टिम नाबालिग बनी मां, बच्चे की मौत, पिता की जानकारी जुटाने लिया DNA सैंपल

कैंट थाना क्षेत्र के तहत बरबट पुरा निवासी रेप पीडि़त एक नाबालिग को बच्चा हुआ और उसकी मौत हो गई। 
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Oct 2016, 12:34 PM IST
rape case in bhopal,rape victim,juvenile girl,crim
rape case in bhopal,rape victim,juvenile girl,crime news guna
गुना. कैंट थाना क्षेत्र के तहत बरबट पुरा निवासी रेप पीडि़त एक नाबालिग को बच्चा हुआ और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नवजात के असली पिता की जानकारी जुटाने बुधवार को आरोपी और बिन व्याही मां के डीएनए की जांच के लिए सैंपल भरा है। यह नमूना एक साल में दूसरी बार भरा गया है। डीएनए की जांच सागर लैब में की जाएगी।

एफएसएल आरसी अहिरवार ने बताया कि करीब दस माह पहले 15 वर्षीय नाबालिग के साथ गांव के एक युवक सोनू चौरसिया ने रेप कर दिया था। इसके बाद वह मां बन गई, लेकिन नवजात की मौत हो गई। आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़ लिया और न्यायिक अभिरक्षा में है। नवजात के असली पिता की जानकारी जुटाने डीएनए की जांच की जाएगी। इसके सैंपल डा. पीएन धाकड़ द्वारा भरे गए। एफएसएल अधिकारी अहिरवार ने बताया कि सामुहिक बलात्कार और जटिल केसों में डीएनए की जांच कराई जाती है। डीएनए की रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई होगी।


Published on: