गुना

दलवी कॉलोनी में लोहे के गेट पर फिर हुआ हंगामा

-आमने-सामने आए पक्ष व विपक्ष के लोग, पुलिस ने पहुंचकर शांत कराया मामला, नपा की टीम ने तीन में एक गेट हटाया
2 min read
Oct 16, 2018
news
दलवी कॉलोनी में लोहे के गेट पर फिर हुआ हंगामा

गुना @जावेद खान की रिपोर्ट...

दलवी कॉलोनी में सवा करोड़ की चोरी के बाद लगाए गए लोहे के गेट विवाद का कारण बने हुए हैं। शिकायतों व आपत्ति के बाद मंगलवार को गेट हटाने पहुंची नपा की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान गेट लगाए जाने पर आपत्ति करने वाले भी वहां पहुंच गए और करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा।


उल्लेखनीय है कि दलवी कॉलोनी में ठेकेदार अरविंद गुप्ता के यहां सवा करोड़ की चोरी के बाद कॉलोनी के रहवासियों ने आपसी सहमति से कुछ मार्गों पर लोहे के गेट लगवा दिए थे। लेकिन न्यूसिटी कॉलोनी सहित आसपास की अन्य कॉलोनियों के रहवासियों ने इसका विरोध किया और कई बार शिकायतों के बाद मंगलवार को नपा की टीम गेट हटाने के लिए पहुंची।

मीनाक्षी अस्पताल की साइड वाले गेट को टीम ने हटा दिए। इसके बाद २ नंबर गली में टीम पहुंची तो कॉलोनी के रहवासी वहां आ गए और गेट हटाने का विरोध करने लगे। यहीं दूसरे पक्ष के लोग भी वहां पहुंचे और हंगामा बढ़ गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची समझाइश देकर मामला शांत करवाया। नपा की टीम भी वापस लौट गई।

डिप्टी कलेक्टर पहुंचे
सूचना पर डिप्टी कलेक्टर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। लेकिन कोई निराकरण नहीं हो सका। कॉलोनी में लगाए गए तीन गेटों में एक गेट हट गया है बाकी गेट अभी लगे हैं। गेट को लेकर दोनों पक्षों द्वारा प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपने मत रखे गए हैं। एक पक्ष सुरक्षा का हवाला देकर गेट लगे रहने देने की मांग कर रहा है और दूसरा पक्ष आवाजाही में अवरुद्ध आने की बात कहकर गेट हटवाना चाहता है।


गौरतलब है गेट कॉलोनी में ठेकेदार अरविंद गुप्ता के यहां कुछ दिन पहले सवा करोड़ की चोरी हो गई थी। जिसके बाद कॉलोनी के रहवासियों ने आपसी सहमति से कुछ मार्गों पर लोहे के गेट लगवा दिए थे। लेकिन न्यूसिटी कॉलोनी सहित आसपास की अन्य कॉलोनियों के रहवासियों ने इसका विरोध किया और कई बार शिकायतों के बाद मंगलवार को नपा की टीम गेट हटाने के लिए पहुंची। तभी विवाद की स्थिति बन गई।

Published on:
16 Oct 2018 06:51 pm