गुना

जलमग्न हुआ म्याना, धरनावदा का रेलवे ब्रिज बना लोगों के लिए मुसीबत

जलमग्न हुआ म्याना, धरनावदा का रेलवे ब्रिज बना लोगों के लिए मुसीबत
2 min read
Jul 22, 2018
guna, guna news, guna patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, latest hindi news, heavy rain, rain, barish, mousam, situation after heavy rain, railway, Railway bridge, Railway authority,
जलमग्न हुआ म्याना, धरनावदा का रेलवे ब्रिज बना लोगों के लिए मुसीबत

गुना@जावेद खान की रिपोर्ट...
बारिश के चलते गुना के म्याना का जल स्तर बढ़ गया है। जिसके चलते शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया है। तेज बारिश के चलते लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। म्याना का रेलवे ट्रेक तो पूरी तरह ही पानी में डूब चुका है। जिससे वहां से गुजरने वाली ट्रेन प्रभावित हो रही है।

guna news,
,
,
,
,
,
, rain,
,
, situation after heavy rain,
,
, Railway authority, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/22/pani3_3139870-m.jpg">

वही दूसरी तरफ ग्राम धरनावदा एक बड़ा क्षेत्र है। बड़ा क्षेत्र होने के साथ-साथ यहां पर बैंक एवं रेलवे स्टेशन भी है। जिससे आसपास के गांव के लोगों का आना-जाना बना रहता है यहां पर व्यापार स्तर पर भी सभी तरह की लोगों को सुविधाएं उपलब्ध हैं। पर, बरसात के दिनों में लोगों को काफी परेशानियां आती हैं। क्योंकि धरनावदा पर बने रेलवे के अंडर ब्रिज में करीबन चार चार फीट पानी भर जाता है। जिससे लोगों को निकलने में परेशानी होती है।

guna news , guna patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, latest hindi news, heavy rain, rain, barish, mousam, situation after heavy rain, railway, Railway bridge, Railway authority, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/22/pani2_3139870-m.jpg">

मोटरसाइकिल चालक तो उसमें डूबने जैसी स्थिति में हो जाता है। कई बार रेलवे से इसकी शिकायत की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ मुसीबतें ऐसी की तैसी बनी हुई है। लोगों को बरसात के दिनों में जान पर खेलकर पटरी पार करना पड़ रहा है कहीं कई लोगों की तो दो पहिया वाहन रेलवे की पटरियों में फंस जाते है। आखिर क्षेत्रीय लोग अपना दुखड़ा लेकर कहां जाएं ना प्रशासन सुन रहा है, ना कोई क्षेत्रीय नेता। दिन पर दिन रास्ते बंद होते जा रहे हैं।

आखिर लोगों को जीना मुश्किल हो रहा है। अगर कोई बीमार है तो उसको खटिया पर ही रख कर लाना पड़ता है। क्योंकि अंडर ब्रिज के कारण कोई वाहन नहीं निकल पाता.
आज सुबह 1 ग्रामीणों द्वारा अंडर ब्रिज में से मोटरसाइकिल निकाली जा रही है, तो गाड़ी बीच में ही बंद हो गई। वह गाड़ी वहीं छोड़ कर बाहर आ गया। तब पास बकरी चरा रहे व्यक्तियों को बुलाया तब जाकर उसकी गाड़ी बाहर निकाली।

Published on:
22 Jul 2018 04:31 pm