गुना

बेटे का इलाज कराने ले जा रही थी मां, रास्ते में बेटे ने ही पत्थर से कुचलकर कर दी मां की हत्या

मां की हत्या कर भाग रहा था कलयुगी बेटा। ग्रामीणों ने पकड़कर पेड़ से बांधा। फिर पुलिस को दी सूचना। झाड़फूंक कराने तांत्रिक के पास ले गई थी मां।

2 min read
Feb 15, 2022
बेटे का इलाज कराने ले जा रही थी मां, रास्ते में बेटे ने ही पत्थर से कुचलकर कर दी मां की हत्या

गुना. मध्य प्रदेश के गुना जिले के बमौरी स्थित ग्राम झुमका में रहने वाली गोराबाई बंजारा की उसके ही कलयुगी बेटे ने उस समय पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी, जब वो उसे बीमार होने पर झाड़-फूंक कराने फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के केकड़ी गांव में एक तांत्रिक के पास ले गई थी। मां की हत्या कर आरोपी भागता कि इससे पहले ग्रामीणों ने उसे पकड़ा और पास के ही एक पेड़ से बांध दिया। पुलिस को बुलाकर आरोपी बेटे को हवाले किया।

फतेहगढ़ थाना पुलिस ने ताजा मामला एक कलयुगी बेटे के द्वारा अपनी मां की हत्या करने का है। इस हत्याकांड में ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाई और हत्या आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके विरुद्ध धारा 302 के तहत मुकदमा कायम किया है।


झाड़फूक कराने ले गई थी मां

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बमोरी थाना क्षेत्र के ग्राम झुमका थाना बमोरी से मां गोरा बाई पत्नी कृष्णा बंजारा उम्र 50 साल अपने बीमार बेटे परशुराम पुत्र कृष्णा बंजारा उम्र 22 साल को लेकर अनारथ के पास ग्राम माना केकड़ी एक तांत्रिक के पास गई हुई थी। इस तांत्रिक के पास से बीमार बेटा भाग निकला और इसी बेटे को मनाने के लिए मां उसके पीछे-पीछे चल पड़ी। तांत्रिक के घर से 500 मीटर की दूरी पर ही कमलसिंह बारेला के टपरा के सामने आरोपी परशुराम बंजारा ने अपनी मां के सिर पर पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


ग्रामीणों ने आरोपी बेटे को पेड़ से बांधा

फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम माना केकड़ी में हुई इस घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपी परशुराम ग्रामीणों ने पकड़ लिया और घटनास्थल के पास ही एक पेड़ से बांध दिया तत्पश्चात ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी फतेहगढ़ थाने से पुलिस दल रवाना हुआ और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में फतेहगढ़ थाना पुलिस ने मामला पंजीबद्ध किया है।

ऑटो चालकों की मनमानी पर लगे रोक, देखें Video

Published on:
15 Feb 2022 01:17 pm
Also Read
View All