गुना

Big News शहर में रात 12 बजे से टोटल लाॅकडाउन, डीएम ने देर रात दिया आदेश

Late Night Order जिला में सातवां कोरोना पाॅजिटिव मरीज की पुष्टि होने के बाद हड़कंप टोटल लाॅकडाउन में केवल मेडिकल व पेट्रोलपंप खोलने का आदेश गुना कलेक्टर विश्वनाथन ने जारी किया आदेश
2 min read
• •
Updated: 3 Jun 2020, 12:02 AM IST
gwalior bhind total lockdown in two days at mp
कोरोना का कहर : चंबल के इन जिले में टोटल लॉकडाउन, चप्पे चप्पे पर तैनात रही पुलिस

गुना। जिले में कोरोना पाॅजिटिव सातवें मरीज की पुष्टि होने के बाद शहर को पूरी तरह से लाॅकडाउन कर दिया गया है। डीएम एस.विश्वनाथन ने आदेश जारी किया है कि मेडिकल व पेट्रोल पंप को छोड़कर कोई भी दूकान नहीं खुलेगी। प्रशासनिक सहयोग से होम डिलेवरी की व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने रात बारह बजे से संपूर्ण नगर पालिका क्षेत्र में कफ्र्यू जारी रखने का निर्देश जारी किया है। कलेक्टर के आदेश में बताया गया है कि शहर पूरी तरह से लाॅकडाउन रहेगा।

मंगलवार देर रात शहर के निचला बाजार क्षेत्र निवासी एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही प्रशासन सहित स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया। कलेक्टर एस विश्वनाथन व एसपी तरुण नायक सहित स्वास्थ्य व प्रशासनिक अधिकारी कोरोना संक्रमित मरीज के घर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मरीज से बात कर उसकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री जानने में जुटे हुए थे।
संक्रमित मरीज शहर के निचला बाजार क्षेत्र में रहता है। जो सबसे ज्यादा घनी आबादी वाला इलाका है। प्रशासन ने कोरोना संक्रमित मरीज के पूरे घर को सेनेटाइज कराने के बाद आसपास के इलाके में सख्ती बढ़ा दी।

कैसे हुआ संक्रमित यह अभी पता नहीं चल सका

समाचार लिखे जाने तक प्रशासन को यह जानकारी नहीं मिल सकी थी कि आखिर उक्त व्यक्ति कोरोना संक्रमण का शिकार कहां से हुआ। इधर कोरोना संक्रमित मरीज के मिलने की खबर से शहरवासियों में चिंता बढ़ गई। वह सोच रहे हैं कि एक बार फिर पूरा शहर टोटल लॉक डाउन न हो जाए। बताया जाता है कि कोरोना संक्रमित मरीज 31 मई को स्वयं ही फीवर क्लीनिक पर चैक कराने गया था। जहां उसका सैंपल लेकर जांच के लिए ग्वालियर भेज दिया गया। जिसकी जांच रिपोर्ट मंगलवार रात पॉजिटिव के रूप में आई है। वहीं उसके परिवार के दूसरे सदस्य की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रशासन ने देर रात एहतियात के तौर पर निचला बाजार सहित आसपास के इलाके को कंटेनमेंट जोन बना दिया था। वहीं देर रात तक कलेक्टर कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते रहे।

अब तक इन क्षेत्रों के निकल चुके हैं पॉजिटिव

गुना (Corona positive in Guna) में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज चांचैड़ा क्षेत्र के बापचा लहरिया गांव का निकला था। जो बीते दिनों बाइक के माध्यम से इंदौर से आया था। इंदौर के नेहरू नगर में काम करता है। जिला अस्पताल में 24 दिन आइसोलेट होने के बाद स्वस्थ्य होकर घर लौट चुका है। वहीं दूसरा कोरोना संक्रमित मरीज के रूप में एक गर्भवती महिला मिली थाी। जो महाराष्ट्र से उत्तरप्रदेश जा रही थी। डिलवेरी के लिए उसे बीनागंज अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे गुना जिला अस्पताल रैफर कर दिया। यहां से उसका कोरोना जांच सैंपल भेजा तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद कॉन्टेक्ट हिस्ट्री के आधार पर उसके देवर का भी सैंपल भेजा तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस समय दोनों जिला अस्पताल में आईसोलेट हैं। चैथे मरीज के रूप में सकतपुर पर सड़क दुर्घटना में घायल महिला थी। जिसकी मौत ग्वालियर में हुई। पांचवां व छटवां कोरोना संक्रमित मरीज म्याना स्थित क्वॉरंटीन सेंटर में मिला। यह दोनों ही लोग बाहर से आए थे।

Published on: