NSA on cow smuggling: मध्य प्रदेश के गुना में गोतस्करी के अवैध कारोबार के साथ-साथ फर्जी गो सेवकों की गतिविधियां बढ़ रही हैं। विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने इस पर रोक लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा है।
NSA on cow smuggling: एक ओर जहां गोतस्करी के नाम पर अवैध कारोबार गुना शहर में तेजी से फल-फूल रहा है, वहीं दूसरी ओर फर्जी गो सेवकों की बाढ़ आ गई है। ये कथित गो सेवक गायों के इलाज के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं और वसूली न देने पर व्यापारियों और अन्य लोगों के खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं। इस गंभीर स्थिति को रोकने के लिए विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल ने हस्तक्षेप किया है। उन्होंने गो तस्करी और एक्सीडेंट के नाम पर हो रही अवैध वसूली पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में विहिप ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से भोपाल भेजा है।
विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री सुरेश शर्मा ने बताया कि कर्नलगंज क्षेत्र में गोतस्करी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। पुलिस ने कई बार ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद गो तस्कर बेखौफ होकर अपने काम में जुटे हुए हैं। करीब डेढ़ माह पहले कर्नलगंज में कुछ लोग शिवपुरी में भैंस और गायों की तस्करी के साथ शराब सहित पकड़े गए थे। अब वे फिर से गोतस्करी का स्थायी धंधा बना चुके हैं।
गोतस्करी और अवैध वसूली रोकने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने सरकार के समक्ष कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं:
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने इन मांगों को जल्द से जल्द लागू करने की आवश्यकता जताई है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन अवैध गोतस्करी और फर्जी गो सेवकों पर तत्काल सख्त कार्रवाई नहीं करता है, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।