गुना

MP में पुलिस से नाराज युवक का बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा, रस्सी लेकर गेंट्री पर चढ़ा, देखें वीडियो

MP News: रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से नाराज़ युवक गेंट्री पर चढ़ गया और फंदा बनाने लगा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जाम में फंसी फायर ब्रिगेड देर से पहुंची।
2 min read
Feb 19, 2026
young man upset with police climbs gantry on road creates ruckus in guna mp news
young man climbs gantry and creates ruckus in guna (Patrika.com)

MP News: एमपी में एक चौंकाने वाला नजारा सामने आया, जब भीड़भाड़ वाले चौराहे पर एक युवक अचानक गेंट्री पर चढ़ गया। पुलिस पहले उसे सामान्य समझती रही, लेकिन हाथ में रस्सी और फंदा देख अफरा-तफरी मच गई। मामला गुना शहर का है जहां गुरुवार रात साढ़े 8 बजे एक युवक जयस्तंभ चौराहा पर गेंट्री पर चढ़ गया। यह नजारा देख वहां हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। खास बात यह है कि वहां मौजूद पुलिस जाम हटवा रही थी। वहीं गेंट्री पर चढ़े युवक को बैनर लगाने वाला समझ रही थी।

इसी दौरान जब एक पुलिसकर्मी की नजर युवक के हाथ मेें रस्सी और फंदा बनाते देखा तब वह हरकत में आया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तत्काल सीढ़ी मंगाई गई। वहीं फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। लेकिन वह जाम में फंस गई। तब तक दो पुलिसकर्मी सीढ़ी की मदद से गेंट्री पर चढ़े और युवक को अपने कब्जे में लिया। थोड़ी देर बाद फायर ब्रिगेड आई तब जाकर युवक को नीचे उतारा गया।

मोबाइल का डिब्बा देने के बाद भी पुलिस ने कहा सुबह आना

शहर की श्रीराम कॉलोनी निवासी विश्वीर सहरिया ने बताया कि गुरुवार को सदर बाजार में उसका मोबाइल चोरी हो गया। जिसे उसने एक माह पहले ही 18 हजार रुपए में खरीदा था। चोरी होने से पहले उसी मोबाइल से वह बात कर रहा था। दुकान पर कुछ सामान लेते समय किसी ने उसकी जेब से मोबाइल निकाल लिया। जिसकी रिपोर्ट लिखाने वह कोतवाली गया तो पुलिसकर्मी ने उससे मोबाइल का बिल और डिब्बा मांगा। घर गया तो बिल तो नहीं मिला लेकिन डिब्बा मिल गया।

कोतवाली जाकर डिब्बा दिखाया तो पुलिसकर्मी बोला अब कल आना रिपोर्ट लिखाने। मैंने उन्हेें बताया कि मैं मजदूर हूं। मेहनत की कमाई से महंगा मोबाइल अभी कुछ दिन पहले ही खरीदा था। मोबाइल गुम नहीं हुआ है, चोरी हुआ है। रिपोर्ट लिख लें। उन्होंने मेरा निवेदन नहीं सुना और कहा सुबह आना। यह सुनकर विश्वीर व्यथित हुआ और घर गया। परिवार वालों को बताया कि पुलिस ने मेरी मोबाइल चोरी की रिपोर्ट नहीं लिखी। अब मैं थाने के सामने ही मरकर दिखाऊंगा। जिसके बाद विश्वीर घर से रस्सी लेकर जयस्तंभ चौराहा पर गया और वहां गेंट्री पर चढ़ गया। (MP News)

Updated on:
19 Feb 2026 11:21 pm
Published on:
19 Feb 2026 11:19 pm