
Mega Expansion Plan for Simhastha 2028 (फोटो- Patrika.com)
MP News: सिंहस्थ-2028 को देखते हुए रेलवे ने उज्जैन में तैयारियां तेज कर दी है। मुंबई में संपन्न हुई 36वी क्षेत्रीय रेल सलाहकार समिति की बैठक में उज्जैन के विकास का मुद्दा छाया रहा। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति सदस्य महेंद्र गादिया और विजय अग्रवाल ने सिंहस्थ के मद्देनजर उज्जैन के लिए बृहद कार्य योजना और नई रेल सुविधाओं का प्रस्ताव रखा। सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधाओं के लिए 502 करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरू हो चुके है, जबकि 93.54 करोड़ के अतिरिक्त कार्य प्रस्तावित है।
समिति सदस्यों ने धार्मिक पर्यटन और श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए नई ट्रेनों की पुरजोर मांग की है। इंदौर उज्जैन से अयोध्या और उज्जैन से पटना के लिए अमृत भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव दिया गया। उज्जैन होकर हावड़ा के लिए भी अमृत भारत ट्रेन (Amrit Bharat Train) की मांग की गई। इंदौर-उज्जैन होकर मुंबई और दिल्ली के लिए 'वंदे भारत स्लीपर' ट्रेन (Vande Bharat Sleeper) शुरू करने की बात कही गई। उज्जैन से भावनगर के लिए नई ट्रेन, कोटा-नागदा मेमू का रतलाम तक विस्तार और कोटा-चौमहला ट्रेन का उज्जैन तक विस्तार करने की मांग रखी गई।
सिंहस्थ 2028 (Simhastha 2028) के दौरान पड़ने वाली भीषण गर्मी और संभावित भीड़ (10 गुना अधिक) को देखते हुए स्टेशन पर विशेष इंतजामों की रूपरेखा रखी गई। स्टेशन के दोनों ओर सर्वसुविधायुक्त वातानुकूलित वेटिंग हॉल और होल्डिग एरिया बनाने की मांग की गई, ताकि महिला और बाल यात्रियों को गर्मी में परेशान न होना पड़े। प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 8 तक बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियां (एस्केलेटर) अनिवार्य रूप से लगाने और भीड़ नियंत्रण के लिए 4 से 5 नए फुट ओवर ब्रिज बनाने का सुझाव दिया गया।
यात्रियों की सुविधा के लिए यह मांग भी प्रमुखता से उठाई गई कि अवंतिका एक्सप्रेस का ठहराव प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर ही सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा, मुख्य स्टेशन का भार कम करने के लिए आसपास के स्टेशनों जैसे विक्रम नगर और चिंतामण गणेश का भी विस्तार कर विस्तृत कार्ययोजना बनाने का सुझाव दिया गया। संचालन उप महाप्रबंधक उज्जवल देव ने किया। प्रारंभ में महाप्रबंधक ने सभी सदस्यों का सम्मान किया। इस दौरान जोनल के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। (MP News)
Updated on:
19 Feb 2026 12:02 pm
Published on:
19 Feb 2026 04:16 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
