गुरदासपुर

स्कूली बच्चों का झगड़ा बड़ों तक पहुंचा, अंधाधंधु गोलियां बरसाईं, महिला की मौत

घर में घुसकर 15 लोगों ने चलाई गोलियां कस्बा हरचोवाल की घटना, केस दर्ज
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Mar 2020, 5:25 PM IST
 Gun Firing in kota
कोटा में देर रात आधा दर्जन बदमाशों ने युवक पर की फायरिंग, इलाके में मचा हड़कम्प

गुरदासपुर। पंजाब (Punjab) के गुरदासपुर (Gurdaspur) जिले के कस्बा हरचोवाल में एक स्कूल (School) की 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों के बीच मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद फैसले के दौरान मंगलवार देर रात दूसरी पार्टी के उन्हीं बच्चों ने अपने कुछ साथियों समेत घर में घुसकर अंधाधुंध गोलियां (Firing) बरसानी शुरू कर दी। इस दौरान एक महिला की मौत (Woman died) हो गई, जबकि घर के चार लोग गम्भीर जख्मी हो गए।

यह भी पढ़ें

बहस के बाद फायरिंग

मृतक परिवार के अमरजीत सिंह, सुखमनप्रीत सिंह और तेजप्रीत कौर ने बताया के स्कूल में 11वीं क्लास में पढ़ने वाले बच्चों के बीच मामूली झगड़ा हुआ था। इसका फैसला भी हो चुका था, लेकिन मंगलवार देर रात पहले गांव हरशोवाल निवासी लखविंदर सिंह अपने साथियों के साथ बात करने के लिए आया। बात-बात में बहस हुई। इसके बाद लखविंदर व उसके साथियों नें अंधाधुध गोलियां चलानी शुरू कर दीं और फरार हो गए। इस दौरान जसबीर कौर की मौत हो गई, जबकि घर के मालिक निरंजन सिंह समेत चार लोग गम्भीर जख्मी हो गए।

यह भी पढ़ें

क्या कहा पुलिस ने

दूसरी ओर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि 15 के करीब लोगों ने 315 बोर के हथियार और दूसरे हथियारों से काफी गोलियां चलाई हैं। इस घटना में एक महिला की मौत हो चुकी है, जबकि चार लोग गम्भीर रूप से घायल हैं। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on: