20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Punjab / Jalandhar / जालंधर में कारोबारी को गोली मारी, कार और मोबाइल लूटा, सड़क पर फेंक गए

जालंधर में कारोबारी को गोली मारी, कार और मोबाइल लूटा, सड़क पर फेंक गए

चंडीगढ़ से लौट रहे थे वरिंदर राणा, युवकों ने पैर में गोली मारी देर रात्रि हुई वारदात सीसीटीवी में कैद, फिर भी पुलिस खाली हाथ
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालंधर

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 18 Mar 2020, 4:58 PM IST

Loot

Loot

जालंधर। पंजाब Punjab के जालंधरJalandhar स्थित सूर्या एनक्लेव रोड पर लुटेरों ने एक कारोबारी को मंगलवार देर रात गोली मार दी। लुटेरे उनसे वरना कार लूटकर Loot ले गए। गोली कारोबारी के पैर में लगी है। उन्हें जालंधर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अब उनकी हालत स्थिर है। लूटपाट की यह घटना सीसीटीवी CCTV में कैद हो गई है। इसके बाद भी पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है।

यह भी पढ़ें

मोगा के युवक ने कनाडा में की आत्महत्या, एनआरआई पत्नी और पंजाबी गायकों से था परेशान

लूटकर सड़क पर फेंका

जानकारी के मुताबिक लाडोवाली रोड जालंधर निवासी कारोबारी वरिंदर राणा देर रात चंडीगढ़ से घर लौट रहे थे। जब वह लम्मा पिंड से सूर्या एनक्लेव रोड पर पंहुचे तो कुछ युवकों ने कार को ओवरटेक करके पिस्तौल दिखाकर घेर लिया। जब तक उन्हें कुछ समझ आता तब तक युवकों ने कार का दरवाजा खोल उनकेपैर में गोली मार दी। उन्हें कार से बाहर निकालकर सड़क पर फेंक दिया। कार और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटनास्थल थाना रामा मंडी के अंतर्गत आता है।

यह भी पढ़ें

फरीदकोट मेडिकल कालेज से Coronavirus का संदिग्ध मरीज फरार, पुलिस कर रही छापामारी

पुलिस अभी तक खाली हाथ

वरिंदर राणा ने किसी राहगीर के फोन से पुलिस को सूचना दी। वारदात के बाद कमिश्नरेट पुलिस की सांसें फूल गईं। मौके पर पुलिस एडीसीपी Additional Deputy Commissioner of Police सिटी वन डी. सुंदरविजी और एसीपी Assistant Commissioner of Police सेंट्रल हरसिमरत सिंह पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने रात को ही अलर्ट करवा दिया था, लेकिन अब तक लुटेरों का पता नहीं चल सका है।