4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी नेता विजय कुमार सोनी पर गोलीबारी, मुश्किल से बची जान

Firing Incident: पंजाब के गुरदासपुर में देर रात बीजेपी नेता पर गोलीबारी का मामला सामने आया है। बड़ी मुश्किल से उनकी जान बची है।

2 min read
Google source verification
Firing in Punjab

बीजेपी नेता पर गोलीबारी (Photo - IANS)

पंजाब के गुरदासपुर ज़िले में बुधवार को देर रात एक पेट्रोल पंप पर दो नकाबपोश हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। हमलावरों का निशाना बीजेपी (BJP) नेता विजय कुमार सोनी (Vijay Kumar Soni) थे, जो पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और व्यापार शाखा के प्रमुख भी हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई, वह भगवानपुर स्थित अपने पेट्रोल पंप पर मौजूद थे। तभी हमलावर मोटरसाइकिल पर वहाँ पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी।

मुश्किल से बची जान

अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में बीजेपी नेता विजय कुमार सोनी की जान मुश्किल से बची। बताया जा रहा है कि इस हमले से पहले 2 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। ऐसे में लग रहा है कि यह एक सोचा-समझा हमला था और फिरौती नहीं मिलने पर किया गया था।

बीजेपी नेता ने भी की जवाबी गोलीबारी

अधिकारियों ने बताया कि अचानक हमला होने से विजय कुमार सोनी चौंक गए। हालांकि अपनी जान बचाने के लिए बीजेपी नेता ने भी अपनी रिवॉल्वर से जवाबी गोलीबारी की। इस वजह से ही हमलावरों को अपना हमला रोकना पड़ा और वो मौके से फरार हो गए। अधिकारियों ने बताया कि विजय ने बिना देर किए जवाबी गोलीबारी की और इसी वजह से वह इस हमले में पूरी तरह सुरक्षित बच गए।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना, मामले की जांच शुरू

पुलिस ने बताया कि पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई है। इसमें हमलावर गोलीबारी करते दिख हैं। पुलिस की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया, सबूत जुटाए और आरोपियों की पहचान करने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस इस हमले के पीछे के मकसद की भी जांच कर रही है। फिरौती के एंगल के साथ ही दूसरे पहलुओं की तहकीकात की जा रही है।

बढ़ रहे हैं नेताओं पर हमलों के मामले

पिछले कुछ महीनों में नेताओं पर हमलों के मामले बढ़े हैं। इन हमलों में गोलीबारी, तोड़फोड़, देसी बमों से हमले और धमकाने की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनकी वजह से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई हैं। पंजाब में अक्सर ही इस तरह के मामले देखने को मिलते हैं। बीजेपी ने कई बार पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया है।