गुडगाँव

‘अपना चेहरा नहीं दिखाऊंगी, आज FIR दर्ज कराऊंगी’, हिट-एंड-रन के बाद गुड़गांव की महिला बाइकर ने जारी किया बयान

Gurugram Woman Biker: गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर हिट एंड रन का आरोप लगाने वाली महिला बाइक सवार Sia ने कहा कि वह सोमवार शाम अपने वकील के साथ FIR दर्ज कराएंगी। वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने भी मामले का स्वत: संज्ञान लिया है।
3 min read
Sep 14, 2026
Gurugram Woman Biker
हिट-एंड-रन के बाद गुड़गांव की महिला बाइकर ने जारी किया बयान, फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम ( rebelwheels_sia_)

Gurugram Hit and Run:गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हिट एंड रन का आरोप लगाने वाली महिला बाइक सवार सिया ने कहा है कि वह सोमवार शाम तक अपने वकील के साथ FIR दर्ज कराएंगी और मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगी। सोमवार को उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आया था। सिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए लोगों का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने देखा है कि घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई न्यूज चैनल और पत्रकार उनसे इंटरव्यू के लिए संपर्क कर रहे हैं, लेकिन वह फिलहाल मीडिया से बातचीत नहीं करेंगी।

उन्होंने कहा कि वह अपनी पहचान और चेहरा सार्वजनिक नहीं करना चाहतीं और इस बार किसी तरह का इंटरव्यू नहीं देंगी। सिाय ने लोगों से उनके फैसले का सम्मान करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि वह मामले से जुड़े अपडेट लोगों के साथ साझा करती रहेंगी और अधिक जानकारी के लिए उनसे इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क किया जा सकता है।

वीडियो शेयर कर कार से पीछा करने का लगाया था आरोप

सिया ने इससे पहले अपनी बाइक पर लगे एक्शन कैमरे से रिकॉर्ड किया गया वीडियो साझा किया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि रविवार को कुछ अन्य बाइक सवारों के साथ गोल्फ कोर्स रोड पर जाते समय एक कार लगातार उनका पीछा कर रही थी। उनका आरोप है कि कुछ समय बाद कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। सिया ने दावा किया था कि कार में सवार लोग नशे में प्रतीत हो रहे थे। उनके मुताबिक, कार चालक ने उन्हें रुकने के लिए कहा, जबकि उन्होंने चालक से सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा था। सिया ने बताया कि उन्हें स्थिति असुरक्षित लगी, इसलिए उन्होंने बाइक आगे चलाते रहने का फैसला किया।

बाइक को टक्कर मारकर कई मीटर तक घसीटने का आरोप

वीडियो फुटेज में कार के महिला की बाइक के संपर्क में आने के बाद बाइक सवार के नीचे गिरने और बाइक के कई मीटर तक घिसटने का दृश्य दिखाई देता है। इसके बाद कार मौके से आगे निकलती हुई नजर आती है। सिया के मुताबिक, उनके एक दोस्त ने कार का पीछा किया और ट्रैफिक सिग्नल पर चालक को रोककर उससे बात की। उन्होंने आरोप लगाया कि चालक ने जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया और फिर वहां से कार लेकर चला गया।

कार मालिक ने दोस्त कल्याण सिंह को दी थी गाड़ी

इस मामले में कार के मालिक मनीष का भी बयान सामने आया है। मनीष ने बताया कि कार उनकी है, लेकिन उन्होंने इसे दो दिन पहले अपने दोस्त कल्याण सिंह को इस्तेमाल करने के लिए दिया था। मनीष के मुताबिक, वह उस समय काम पर थे और उन्हें घटना की जानकारी सोमवार सुबह मिली। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने कल्याण सिंह से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सिंह ने उनका फोन नहीं उठाया।

वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

गुरुग्राम पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का स्वत: संज्ञान लिया है। पुलिस ने कहा है कि घटना में शामिल आरोपी की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-56 थाने में मामले को लेकर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में वीडियो फुटेज और सामने आई जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
14 Sept 2026 05:59 pm
Published on:
14 Sept 2026 05:59 pm
Also Read
View All
Gurugram Hit And Run: खुद को ‘इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर’ बताता है गुरुग्राम में महिला को टक्कर मारकर भागने वाला आरोपी

गुरुग्राम में महिला बाइक सवार का कार ने किया पीछा, फिर मारी टक्कर; CCTV में कैद हुई पूरी घटना

गुरुग्राम की बारिश की अराजकता के लिए राव इंद्रजीत ने कांग्रेस राज को ठहराया जिम्मेदार, उसी दौर में खुद थे मंत्री

नितिन नवीन का कांग्रेस पर तीखा वार, बोले- बंटवारे में अपना भविष्य सुरक्षित कर लाखों भारतीयों का भविष्य उजाड़ा

गुरुग्राम में सागर हत्याकांड: दो पुलिसकर्मी निलंबित, विधायक बिमला चौधरी बोलीं- समय पर कार्रवाई होती तो न जाती जान