गुडगाँव

मुख्यमंत्री के बाद उपमुख्यमंत्री Corona Positive, मची खलबली

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Haryana Chief Minister Manohar Lal khattar) के बाद उपमुख्यमंत्री (Haryana Deputy Chief Minister Dushyant chautala) और जननायक जनता पार्टी के नेता ( Leader of Jananayak Janata Party) दुष्यंत चौटाला भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Oct 2020, 5:02 PM IST
Dushyant chautala
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कोरोना संक्रमित

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Haryana Chief Minister Manohar Lal khattar) के बाद उपमुख्यमंत्री (Haryana Deputy Chief Minister Dushyant chautala) और जननायक जनता पार्टी के नेता ( Leader of Jananayak Janata Party) दुष्यंत चौटाला भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं। चौटाला ने ट्वीट कर स्वयं के कोरोना संक्रमित (Corona Positive) होने की जानकारी दी। इसके बाद हरियाणा में खलबली मच गई है। इसका कारण यह है कि उपमुख्यमंत्री से रोजाना सैकड़ों लोग मिलते हैं। अब उन पर भी कोविड-19 संक्रमित होने का खतरा मँडरा रहा है।

क्या लिखा है ट्वीट में

दुष्यंत चौटाला ने ट्वीट में लिखा है- सभी साथियों के लिए सूचना- मेरी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरा स्वास्थ्य ठीक है। आग्रह है कि बीते कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए लोग अपना ध्यान रखें और डॉक्टर सलाह दें तो टेस्ट करवाएं।

कई मंत्री, विधायक हो चुके हैं संक्रमित

इससे पहले विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, कई मंत्री और विधायक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। एक दिवसीय विधानसभा सत्र से पहले सबकी जांच कराई गई थी, तब इसका खुलासा हुआ था। पंचकूला की सिविल सर्जन डॉ जसजीत कौर ने ने भी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। पंचकूला में मंगलवार को 78 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। पंचकूला में अबतक कुल 97 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।

Published on: