गुडगाँव

कौन होगा हरियाणा का नया गृह सचिव?… दौड़ में ये IAS शामिल

Haryana New Home Secretary: हरियाणा के गृह सचिव ( Home Secretary ) बुधवार को सेवानिवृत्त ( Retired ) होने जा रहे हैं। ऐसे में करीब आधा दर्जन आइएएस ( IAS ) गृहसचिव बनने की दौड़ में शामिल हो गए हैं।

less than 1 minute read
haryana ias

चंडीगढ़. हरियाणा ( Haryana ) के गृह सचिव बुधवार को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। ऐसे में उस पद पर पहुंचने के लिए लॉबिंग शुरू हो गई है। प्रदेश के करीब आधा दर्जन आइएएस गृहसचिव बनने की दौड़ में शामिल हैं। उधर, 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले एस.एस. प्रसाद को नई नियुक्ति देने की तैयारी की जा रही है।


अगस्त 2017 में डेरा सच्चा सौदा प्रकरण में हिंसा ( violation ) के बाद सरकार ने तत्कालीन गृह सचिव रामनिवास को हटाकर एसएस प्रसाद को नियुक्त किया था। 1984 बैच के आईएएस प्रसाद तब से गृह सचिव थे। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद 1986 बैच के विजय वर्धन, 1986 बैच के ही संजीव कौशल व धीरा खंडेलवाल और 1987 बैच के टीसी गुप्ता व देवेंद्र सिंह सबसे आगे हैं।


वरिष्ठता के अनुसार 1985 बैच के पी राघवेंद्र राव की दावेदारी भी बनती है, लेकिन वह केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। राव की तरह कई अधिकारी वरिष्ठता के आधार पर अपना दावा ठोक रहे हैं, लेकिन केंद्र ( Modi government ) से कोई अधिकारी वापस आने को तैयार नहीं है।


रियाणा के सीनियर आइएएस ( Senior Officer ) राजीव अरोड़ा, अमित झा और आलोक निगम के नाम भी गृह सचिव पद की दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैैं। हालांकि पुलिस ( Haryana Police ) से बेहतर तालमेल बना सकने वाले अधिकारी ही पद पर काबिज होंगे।

Published on:
29 Jul 2019 09:49 pm
Also Read
View All
ChatGPT से सीखकर बना रहा था दवा, नकली वेट लॉस इंजेक्शन रैकेट में बड़ा खुलासा, ‘ToneUp’ ब्रांड के नाम से कर रहा था मार्केटिंग

पावर पिल्स ने ले ली जान, मंगेतर का इंतजार रह गया अधूरा, कमरे से बरामद हुए कई सप्लीमेंट्स

Gurugram Suicide Case: नौकरी छोड़ दे, साथ रहेंगे’, चार महीने पहले हुई थी लव मैरिज, पत्नी की जिद के बीच पति ने फंदे से लगकर दी जान

Russia-Ukraine War: युद्ध में दलालों के धोखे से गई गुरुग्राम के अंशु की जान, 6 महीने तक परिवार अनजान, फिर ताबूत में शव पहुंचा गांव

एक रात पहले पत्नी से नौकरी छोड़ने के लिए हुआ झगड़ा, अगले ही दिन कमरे में मैनेजर का मिला शव, जानें क्या है पूरी कहानी?