गुडगाँव

Pubg खेलने से मना किया तो रात को मां पर कर दिया हमला, कभी पढ़ाई में था अव्वल, अब …

Rohtak: Pubg की लत की गिरफ्त में आए बीटेक ( B-Tech ) स्टूडेंट ने मां पर कर दिया हमला ( Attack ), कभी आया था मेरिट में भी, लेकिन ऑनलाइन गेमिंग ( On Line Game ) की लत से परिवार की खुशी बर्बाद हो गई।
2 min read
Pubg खेलने से मना किया तो रात को मां पर कर दिया हमला, कभी पढ़ाई में था अव्वल, अब ...
Pubg खेलने से मना किया तो रात को मां पर कर दिया हमला, कभी पढ़ाई में था अव्वल, अब ...

रोहतक. वो शुरू से दसवीं क्लास तक मेरिट में आया, लेकिन फिर लगातार फेल होता गया। हद तो तब हो गई जब रात के समय मां पर ही हमला कर बैठा। रिश्तों और संस्कारों में आई यह दरार लोगों को झकझोर गई। यह मामला है हरियाणा ( Haryana ) रोहतक के झज्जर चूंगी क्षेत्र निवासी एक कॉलोनी के स्टूडेंट ( Student ) की। यह स्टूडेंट पबजी ( PUBG ) की लत ( Addiction ) का शिकार था।

यूं बर्बाद हुआ कॅरियर

कभी पढ़ाई में अव्वल रहने वाले इस स्टूडेंट पर पबजी ( PUBG ) का जादू इस कदर सिर चढ़कर बोला की वह सब कुछ भूल गया। दो बहनों के इकलौते भाई की तब दसवीं में मेरिट आई थी तो जिले भर के लोगों ने गर्व किया था। बहिनें भी इठला रही थी। जरूरतमंद परिवार को लगा कि पढ़ लिखकर बड़ी शख्सियत बनेगा और परिवार को गरीबी से बाहर निकालेगा।

बीटेक में हुआ फेल

ऑनलाइन गेमिंग ( On Line Game ) का शिकार हुआ स्टूडेंट बीटेक कर रहा था, लेकिन फाइनल सेमेस्टर में वह सात पेपर में फेल हो गया। यह पबजी ( PUBG ) की लत का ही नतीजा था। दरअसल जब वह दसवीं में मेरिट में आया तो रोहतक के एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में उसे प्रवेश मिल गया। उसकी रूचि और पढ़ाई को देखते हुए जरूरतमंद परिवार ने उसे नया स्मार्टफोन दिलवा दिया।

छत से कूदने की दी धमकी

जानकारी के अनुसार रात को छत से तेज आवाज आने पर मां ने समझा की चोर आ गए हैं। वह छत की ओर दौड़ी तो बेटा पबजी ( PUBG ) खेलते हुए बोल रहा था 'मारो मारो, वह बंदूक मेरी है, मैं भी इसी स्क्वायड में हूं। क्या कर रहे हो, देखो तुम्हारे पीछे दुश्मन है। जब मां ने उसकी हालत देखी तो उसे टोका, इससे गुस्साए युवक ने मां का गला पकड़ लिया। फिर भी मां ने उसे खेलने से रोका तो वह छत से कूदने की धमकी दे बैठा।

हरियाणा
की अधिक खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें...

Published on:
04 Sept 2019 06:52 pm
Also Read
View All
पिता के 60वें जन्मदिन पर घर आने वाली थी बेटी, नए फ्लैट में पूजा की थी तैयारी, उससे पहले ही मसूरी के होमस्टे से आई मौत की खबर

गुरुग्राम में बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू

गुरुग्राम में उबर ड्राइवर को पर्सनल नंबर देना पड़ा भारी, नंबर ब्लाक कर देने पर भी अलग-अलग नंबरों से फोन लगाकर करता रहा परेशान,

‘ये तुम्हारा बेटा नहीं है’ सुनते ही भड़का पति, पत्नी और बेटे को गोलियों से भून दिया; गुरुग्राम डबल मर्डर में बड़ा खुलासा

सिर और छाती पर मारी 14 गोलियां, गुरुग्राम में शख्स ने पत्नी और बेटे को उतारा मौत के घाट