गुडगाँव

लाइव म्यूजिक शो में ऑडिएंस का खूब प्यार पा रहे अरमान ठाकुर, हालिया एलबम को मिले 28 मिलियन से अधिक व्यूज

इंटरनेट, टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया के जमाने में यंग टैलेंट अपनी प्रतिभा से न केवल लाखों फैंस को अपना दीवाना बना रहे हैं बल्कि साथ ही साथ अपने सपनों को भी पूरा कर रहे हैं। ऐसा ही एक नाम सिंगर अरमान ठाकुर का है।
2 min read
लाइव म्यूजिक शो में ऑडिएंस का खूब प्यार पा रहे अरमान ठाकुर
लाइव म्यूजिक शो में ऑडिएंस का खूब प्यार पा रहे अरमान ठाकुर

सोशल मीडिया के मौजूदा दौर में कई टैलेंटेड युवा कलाकार अपने काम और पॉपुलैरिटी से इंडस्ट्री के दूसरे स्ट्रगलर्स को प्रेरणा दे रहे हैं। इंटरनेट, टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया के जमाने में यंग टैलेंट अपनी प्रतिभा से न केवल लाखों फैंस को अपना दीवाना बना रहे हैं बल्कि साथ ही साथ अपने सपनों को भी पूरा कर रहे हैं। ऐसा ही एक नाम सिंगर अरमान ठाकुर का है, जो म्यूजिक इंडस्ट्री में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उनके गाने सोशल मीडिया और यूट्यूब पर धूम मचा रहे हैं. वो कई लाइव इवेंट्स में भी अपने फैंस और ऑडिएंस का दिल जीत रहे हैं।

अरमान ठाकुर अपनी ऊर्जा और कला के कारण संगीत की दुनिया में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। अरमान ठाकुर अपने लाइव प्रदर्शन के लिए बेहद लोकप्रिय हैं। पिछले कुछ साल में संगीत के प्रति अपने जुनून को उन्होंने अपनी मेहनत से लगातार निखारा और खुद को इस क्षेत्र में ऊँचे पायदान पर पहुँचाया। शादी- विवाह हो या अन्य प्रोग्राम अरमान अपने लाइव शो से श्रोताओं को खूब झूमा रहे हैं।

इसके अलावा अन्य आयोजनों में भी अरमान अपने उर्जापूर्ण प्रदर्शन से सभी का दिल जीत रहे हैं। वह दुनिया भर में 500 से अधिक लाइव शोज़ कर चुके हैं। दिल्ली, मुंबई, जयपुर, हैदराबाद जैसे देश के सभी बड़े शहरों में उनके लाइव प्रदर्शन बेहद सफ़ल रहे। साथ ही उन्होंने विश्व के कई प्रमुख ब्रांडों, कंपनियों और मशहूर हस्तियों के साथ भी काम किया है।


सोशल मीडिया पर भी लोगों ने खूब सराहा

अरमान ठाकुर को डिजिटल दुनिया में भी काफ़ी पसंद किया जा रहा है। उनके हाल ही में रिलीज़ हुए एलबम को दर्शकों ने 28 मिलियन से भी अधिक बार देखा तथा खूब सराहा। उनकी लोकप्रीयता सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्मस पर भी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके विडियो लगातार वायरल हो रहे हैं और इन प्लेटफ़ॉर्मस पर उनके फ़ॉलोअर्स की संख्या भी बढ़ रही है।

कभी हिम्मत नहीं हारना चाहिएः अरमान ठाकुर

अरमान ठाकुर के दर्शक कहते हैं कि गायकी ना केवल उन्हें आनंदित करती है बल्कि उनका हर शो एक से बढ़कर एक होता है। युवा संगीत प्रेमियों के बीच तो उनकी गायकी बहुत प्रचलित हो रही है। अरमान कहते हैं कि अपनी इस यात्रा में आयी बाधाओं से उन्होंने बहुत कुछ सीखा। इन चुनौतियों से सीख कर उन्होंने इसे अपने लिए अवसर बनाया और हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने दूसरों सिंगरों के लिए कहा कि कभी हिम्मत नहीं हारना चाहिए।

कलाकार के लिए कला और दर्शक से बड़ा कुछ नहीं

एक कलाकार के लिए अपनी कला और दर्शकों से बढ़कर कुछ नहीं होता। इसलिए उन्होंने पूरी तरह खुद को अपने संगीत के प्रति समर्पित कर दिया। कहीं ना कहीं उनके रास्ते में आयी अड़चनों ने ही उन्हें लगातार अपने कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया। यही कारण है कि वह वह सफ़लता की ऊँचाइयों पर पहुँचकर भी हमेशा ज़मीन से जुड़े रहे। अरमान ठाकुर जल्द ही अपने नए म्यूज़िक प्रोजेक्ट्स अपने श्रोताओं के साथ साझा करेंगे। उनका उत्साह और जुनून यही बताता है कि संगीत की दुनिया में वह अभी एक लंबा सफ़र तय करेंगे और नए मुकाम हासिल करेंगे।

Published on:
01 Aug 2023 10:43 pm
Also Read
View All
गुड़गांव में मर्डर के बाद सुसाइड! AI इंजीनियर ने रूम में किया कलीग का बेरहमी से कत्ल, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पुलिस जता रही आशंका

‘कांवड़ लेने जा रहा था’ और लौट कर आई लाश! गुरुग्राम मुठभेड़ में बुझ गए 3 घरों के चिराग, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Gurugram Encounter: जहां ढेर हुए दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर, मौके के सामने आए विजुअल्स

झज्जर: सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के पास मिले दो शव, सिर पर चोट के निशान; हत्या कर लाशें फेंकने की आशंका

13 साल पहले मां से की थी दूसरी शादी, गुरुग्राम में बेटे ने सीने में कुदाल घोंपकर की हत्या; सौतेले पिता ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम