गुवाहाटी

असम में “लादेन” का आतंक,पकड़ने के लिए चल रहा जोरदार अभियान

लादेन ने असम के ग्वालपाड़ा जिले के रंगजुली इलाके में पिछले कुछ सालों से आतंक मचा रखा है।अब तक उसने तीस लोगों की हत्या कर दी है...
2 min read
• •
Updated: 25 Jun 2018, 4:08 PM IST
wild elephant laden
wild elephant laden

राजीव कुमार की रिपोर्ट...

(गुवाहाटी): लादेन ने असम के ग्वालपाड़ा जिले के रंगजुली इलाके में पिछले कुछ सालों से आतंक मचा रखा है। अब तक उसने तीस लोगों की हत्या कर दी है। उसकी उम्र तीस साल है और आठ फीट लंबा है। उसे पकड़ने के लिए राज्य के वन विभाग ने जोरदार अभियान छेड़ा है। लादेन एक जगंली हाथी है। इसके आतंक को देखते हुए स्थानीय लोगों ने इसका नाम लादेन रख दिया है।

हर झुंड ने किया "लादेन" का बहिष्कार

ग्वालपाड़ा के जिला वन अधिकारी ऐश्वर्या गोस्वामी ने कहा कि स्थानीय लोगों ने पहली बार इस हाथी को 2015 में देखा था जब वह मेघालय के गारो हिल्स से उतर कर आया था। एक साल तक वह चार हाथियों के झुंड का हिस्सा था। लेकिन पिछले दो सालों से वह अकेले घूम रहा है। गारो हिल्स से उतर कर आए दो हाथियों का झुंड रंगजुली-ग्वालपाड़ा इलाके में घूम रहा है। वन अधिकारी ने बताया कि पिछले तीन सालों में हाथियों के आने-जाने का मार्ग पर लोगों ने कब्जा लिया है। जब वे वापस गारो हिल्स की ओर लौट जाना चाहते हैं तो वहां के स्थानीय लोग उन्हें भगा देते हैं। लादेन अपने गुट से बहिष्कृत कर दिया गया है। कोई भी झुंड उसे अपने में लेने को तैयार नहीं है।


यूं हमला कर ले ली 30 लोगों की जान

गोस्वामी ने बताया कि शायद इसी हताशा के चलते वह दूसरों पर हमला करता है। साधारणतया वह लोगों पर देर शाम या रात को हमला करता है। अब तो वह शानादार ढंग से सड़क पर घूमते फिरता है। जब भी उसके सामने कोई व्यक्ति आता है तो वह उसे किक मारने या हमला करने की कोशिश करता है। जब भी गांव वाले उसे देखते हैं तो वे बम फोड़ते हैं,ड्रम बजाते हैं और विभिन्न तरह से डराने की कोशिश करते हैं। इसके चलते वह डर कर लोगों पर हमला कर देता है। लादेन रात को धान की फसल खाने के लिए निकलता है। इसी दौरान लोग उसके हमले का शिकार होते हैं। पिछले छह महीनों में उसने चार लोगों की हत्या कर दी। वन विभाग का आकंलन है कि पिछले तीन सालों में उसने तीस लोगों की हत्या की है।


वन विभाग जमाए हुए है पैनी नजर

विभाग पिछले कई दिनों से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहा है। हर हमले के बाद वह कुछ दिनों के लिए गायब हो जाता है। वन अधिकारी उसे पकड़ने की योजना पर काम कर रहे हैं। इस पर जल्द ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

असम में दिवाली पर केले के पौधों और बांस की बढ़ी मांग, किसानों-व्यापारियों के चेहरे खिले; जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा

राहुल गांधी के PM बनने पर हिमंत बिस्वा सरमा का तंज, बोले- खरगे के घर मॉक संसद में ही पूरी होगी इच्छा!

असम में 20 बांग्लादेशी गिरफ्तार: 17 हजार देकर पार किया था बॉर्डर, चेन्नई जाने की थी तैयारी

गौरव गोगोई का मुख्य चुनाव आयुक्त पर तंज, बोले- राहुल गांधी ने ‘अप्रूवर’ बनने को कहा, फिर भी आरोपी जैसा बर्ताव कर रहे CEC