
ग्वालियर। दोस्तों के साथ शिवपुरी और ग्वालियर के सीमा क्षेत्र स्थित सुल्तानगढ़ पोल पर पिकनिक मनाने आए 12 लोग अचानक पानी बढऩे से 100 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गए है। वहीं 25 लोग पानी में फंसे हुए है। घटना बुधवार की शाम पांच बजे की बताई जा रही है। 15 अगस्त पर अवकाश होने के कारण यहां पर बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने एवं प्राकृतिक झरने में नहाने आए हुए थे।
एक झरने के पास शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा के 12 दोस्त एक साथ बैठे हुए थे तभी नदी में पानी बढ़ गया और सभी लोग उसमें बह गए। नदीं में पानी इतनी तेजी के साथ बढ़ा कि आसपास मौजूद लोगों को किसी को भी बचाने का मौका ही नहीं मिला। वहीं एक झरने के पास करीब 25 लोग भी बैठे थे जो कि नदी में तेज पानी आने से पानी में फंस गए है।
आसपास मौजूद लोगों ने 12 लोगों के डूबने की जानकारी तुंरत ही पुलिस को दी गई। जिसमें शिवपुरी और ग्वालियर से बचाव दल मौके पर पहुंच गया है और बचाव कार्य जारी है। हालांकि अभी किसी की भी बॉडी नहीं मिली है।
सुरक्षा के नहीं है इंतजाम
नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि सुल्तानगढ़ में पुलिस सुरक्षा के कोई भी इंतजाम नहीं है।
यहां पर प्रशासन और पुलिस का कोई भी अधिकारी और कर्मचारी मौके पर तैनात नहीं है। वहीं कई लोग तो शराब के नशे में यहां पर पिकनिक मनाने आ रहे है।