
ग्वालियर। देश में जम्मू कश्मीर के कठुआ इलाके में आठ साल की मासूम बच्ची के साथ धर्मिक स्थल में पहले कई दिनों तक बलात्कार किया फिर उसकी बड़ी ही बर्बरता से हत्या कर दी गई। यह घटना दिल को झकझोर देने वाली घटना बनी जिसको लेकर पूरे देश में उबाल और गुस्से का माहौल देखने को मिला। वहीं पीडि़ता के परिवार में दुख का माहौल है और उन्हें सिर्फ और सिर्फ न्याय की उम्मीद है। कठुआ मामले अभी शांत भी नहीं हुआ था कि इंदौर में चार माह के बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी सिर पटक कर हत्या कर गई थी। जिससे मध्यप्रदेश को शर्मसार होना पड़ा था।
हालांकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन फिर भी यह मामला अभी शांत ही नहीं हुआ था कि ग्वालियर चंबल संभाग के भिण्ड जिले की नगर पालिका कार्यालय के पीछे झुग्गियों में रहने वाले एक गरीब परिवार की १२ वर्षीय बालिका से एक युवक ने उस समय दुराचार कर दिया जब वह देर रात सड़क पर बारात देख रही थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को एक घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया।
घायल अवस्था में बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरे दिन बच्ची ने मां-बाप को आप बीती बताई। २२ अप्रैल की रात १० बजे झोपड़ी से निकलकर १२ वर्षीय बच्ची सड़क पर जा रही बारात देखने के लिए पहुंच गई। तभी वहां खड़े जयवीर सिंह उर्फ चीकरा पुत्र प्रधान आदिवासी निवासी भीमनगर ने उसे पकड़ लिया और मुंह तथा पैर बांधकर बस स्टैण्ड के पीछे सुनसान इलाके में ले गया जहां उसके साथ दुराचार और घायल अवस्था में पड़ा छोड़कर फरार हो गया।
घायल हालत में परिजन उसे घर लेकर आए। २४ अप्रैल की सुबह जब उसने परिजनों को घटना के बारे में बताई। इसके बाद पुलिस में रिपोर्ट की गई। पुलिस ने पीडि़त बच्ची की मां की शिकायत पर मामला दर्ज करने के उपरांत बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया उसके बाद बालिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी जयवीर उर्फ चीकरा को शिकायत के एक घंटे बाद ही दबोच लिया।