16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्वालियर में CM मोहन यादव की सुरक्षा में चूक, काफिले को ओवरटेक करने पहुंचा ASP का वाहन

CM Mohan Yadav security lapse: ग्वालियर में मुख्यमंत्री मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। एयरपोर्ट जाते समय एएसपी के वाहन ने सीएम के काफिले को ओवरटेक करने की कोशिश की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 16 Nov 2026, 9:55 AM IST

cm mohan yadav security lapse gwalior asp convoy overtake

CM Mohan Yadav security lapse: सीएम के काफिले को ओवरटेक करने पहुंचा ASP का वाहन (फोटो सोर्स- Mohan Yadav Twitter Handle)

CM Mohan Yadav security lapse: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शुक्रवार हुए ग्वालियर प्रवास के दौरान वीआइपी सुरक्षा व्यवस्था में चूक सामने आई है। सीएम के वापस एयरपोर्ट जाते वक्त एएसपी का सरकारी वाहन ने जल्दी की जिंकलेट की कोशिश प्रयाकाफिल को इस पर सीएम की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों ने एतराज जताया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को ग्वालियर प्रवास पर आए थे। सीएम यहां कई कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कुलैथ में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होने के बाद सीएम भिंड रोड परमैरिज गार्डन में श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर एयरपोर्ट वापस जा रहे थे एयरपोर्ट ड्यूटी मे तैनात एएसपी को उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करना था लेकिन एएसपी का वाहन किसी कारण से पीछे रह गया। विमानतल पर जल्दी पहुंचने की कोशिश में चालक ने वाहन को दौड़ाकर सीएम के काफिले को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसे सीएम की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों ने प्रोटोकॉल के नियम के तहत गलत माना है पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से से इस पर आपत्ती जताई है।

ड्राइवर को हिदायत

एएसपी के वाहन चालक ने विमानतल पर जल्दी पहुंचने की कोशिश में सीएम के काफिले से आगे निकलने की कोशिश की थी। इसमें वाहन काफिले के समानंतर चला था इस पर मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारियों ने मौखिक आपत्ति ली है, एएसपी के वाहन चालक को प्रोटोकॉल नहीं तोड़ने नहीं सख्त हिदायत दी है।- श्रुतकीर्ति सोमवंशी, प्रभारी पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर

ग्वालियर के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे सीएम

दरअसल, सीएम मोहन यादव शुक्रवार को ग्वालियर और शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। उन्हीने पिछोर से प्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 लाड़ली बहनों के खातों में योजना की 42वीं किस्त के रूप में 1831 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की। कार्यक्रम के बाद सीएम ग्वालियर पहुंचे, यहां कुलैथ में पशुपालक सम्मेलन एवं पशु मेले का शुभारंभ किया। सीएम ने इसके बाद कुलैथ स्थित जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए और मंदिर के विकास के लिए 51 लाख रुपए देने की घोषणा की। इन सब कार्यक्रमों में शमिल होकर जब सीएम एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे तब बीच रास्ते में एएसपी की गाड़ी ने उनके काफिले को ओवरटेक करने की कोशिश की।