टेंडर लेने के बाद काम शुरू नहीं करने पर सख्त कार्रवाई, प्रमुख अभियंता के आदेश से कई फर्मों पर 1 से 3 साल तक प्रतिबंध नगर निगम में टेंडर हथियाने के बाद काम छोडकऱ भागने या काम शुरू ही नहीं करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई की गाज गिर गई है। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन […]
टेंडर लेने के बाद काम शुरू नहीं करने पर सख्त कार्रवाई, प्रमुख अभियंता के आदेश से कई फर्मों पर 1 से 3 साल तक प्रतिबंध
नगर निगम में टेंडर हथियाने के बाद काम छोडकऱ भागने या काम शुरू ही नहीं करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई की गाज गिर गई है। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख अभियंता प्रदीप एस मिश्रा ने कमर तोड़ कार्रवाई करते हुए 19 बड़ी-बड़ी कंस्ट्रक्शन फर्मों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। अब ये ठेकेदार ब्लैक लिस्ट अवधि एक से तीन साल तक किसी भी शासकीय टेंडर प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेंगे। क्योंकि ये ठेकेदार टेंडर जीतकर करोड़ों की परियोजनाएं हथियाते थे, लेकिन कार्यादेश मिलने के बाद अनुबंध साइन नहीं करते,काम शुरू नहीं करते या बीच में ही छोड़ भागते थे। जनता की सडक़े, नाले, स्कूल, सामुदायिक भवन सब अधर में लटके रहते थे। लेकिन अब प्रमुख अभियंता ने साफ संदेश दे दिया है खेल खत्म, अब हिसाब बराबर।
इन फर्मों पर गिरी है गाज
-राज राजेश्वरी एसोसिएट्स (कुबेर आश्रम, इंद्रा नगर): वार्ड 30 में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज लाइन का टेंडर 32.77त्न नीचे दर पर 23 दिसंबर 2022 को लिया। फरवरी 2023 में कार्यादेश जारी, लेकिन कई बार नोटिस, व्यक्तिगत निर्देश के बावजूद काम शुरू नहीं किया। अब तीन साल के लिए ब्लैक लिस्ट व परफॉर्मेंस सिक्योरिटी जब्त।
-समधिया कंस्ट्रक्शन (चिक संतर, मुरार): वार्ड 17 में सीसी रोड का टेंडर 29.32त्न नीचे लिया, काम शुरू नहीं। 2 साल ब्लैक लिस्ट व धरोहर राशि जब्त।
-बाबा मोर्धन इंटरप्राइजेज : वार्ड 1 में सामुदायिक भवन, टॉयलेट और बाउंड्रीवाल का काम 23.60त्न नीचे लिया, लेकिन शुरू नहीं किया। दो साल ब्लैक लिस्ट व धरोहर राशि जब्त।
-बुंदेला एसोसिएट्स (सुभाष नगर): वार्ड 12 में सीसी नाला का टेंडर लिया, अनुबंध तक नहीं किया। एक साल के लिए ब्लैक लिस्ट।
-श्री श्याम हरीशरण इंटरप्राइजेज: क्रांति नगर-गायत्री नगर गलियों का काम लिया, शुरू नहीं किया, एक साल के लिए ब्लैक लिस्ट।
ये फर्म भी दो साल के लिए ब्लैक लिस्ट
नक्षत्र इंफाटेक (इंद्रमणि नगर),दिनेश आर्य (पुरानी कचेरी, घासमंडी),वीर सिंह कंस्ट्रक्शन,गौतम कंस्ट्रक्शन,मां आदि शक्ति इंटरप्राइजेज,परवेज खान (शिवहरे कॉलोनी, मोहना),जादौन कंस्ट्रक्शन कंपनी,एन के बिल्डकॉन, सांई कंस्ट्रक्शन और मध्येश कंस्ट्रक्शन (भिण्ड रोड), राजराज्य इंटरप्राइजेज को एक साल के लिए ब्लैक लिस्ट किया है।
ठेकेदार अब जनता के पैसे से खेलना करें बंद
प्रमुख अभियंता प्रदीप एस. मिश्रा ने स्पष्ट कहा है कि जनता के पैसे से खेलना अब बंद करें। ये कार्रवाई विकास कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम है। अब ग्वालियर में टेंडर प्रक्रिया में केवल वही फर्में हिस्सा ले सकेंगी जो वास्तव में काम करने की क्षमता और इच्छाशक्ति रखती हैं।