ग्वालियर

छोटी बहन को नहाने के लिए भेजा और थोड़ी देर में निकल गई जान

बेटी की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jun 2019, 7:26 PM IST
girl suicide
छोटी बहन को नहाने के लिए भेजा और थोड़ी देर में निकल गई जान

ग्वालियर। शहर के महाराजपुर के पास स्थित संभागीय ज्ञानोदय छात्रावास के सरकारी आवास में सुमन (20) पुत्री जौहरीलाल जाटव ने सुबह करीब नौ बजे कमरे में पंखे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस व एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की। राजाबेटी ज्ञानोदय कन्या छात्रावास की अधीक्षिका है।

कुछ दिन पहले ही उसका मूल संस्था के लिए ट्रांसफर हो गया था।लेकिन अधीक्षिका,उसका पति व दो बेटी व एक बेटा सरकारी आवास में रह रहे थे। शनिवार की सुबह माता पिता बाजार गए थे। भाई अमन कोङ्क्षचग गया था और छोटी बहन सोनम घर पर थी।

सुमन ने उसको नहाने के लिए भेजा और स्वयं कमरे में पंखे से अपना दुपट्टा बंाध कर गले में फांसी लगा ली। फांसी लगाते ही कुर्सी गिर पड़ी और युवती के पैर पलंग पर आ गए। लेकिन रस्सी खिंचते ही उसके प्राण निकल गए।

दो महीने पहले तय हो चुकी थी शादी
मौके पर जांच के लिए पहुंचे उप निरीक्षक दीपक भदौरिया ने बताया कि परिजनों ने मृतका सुमन की दो माह पूर्व ही सामाजिक स्तर पर शादी तय कर दी थी लेकिन अभी विवाह की तारीख तय नहीं हुई थी।

Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज