ग्वालियर

आज से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जमकर बरसेगा धन

इस सप्ताह इन राशियों की किस्मत एकदम से चमक सकती है
2 min read
• •
Updated: 21 Jun 2019, 8:09 PM IST
22 june 2019 rashifal
आज से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जमकर बरसेगा धन

ग्वालियर। दुनिया में मौजूद ऐशों आराम की सभी चीज़ें खरीदने के लिए इंसान पैसे के पीछे भागता रहता है। जबकि,धन की प्राप्ति भी इंसान की राशि और उसके गृह ही तय करते हैं। ऐसे में जून के अंतिम सप्ताह से गृह और नक्षत्र अपनी चाल बदलने वाले हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है। पंडित चंदन शर्मा ने बताया कि इस सप्ताह इन राशियों की किस्मत एकदम से चमक जाएगी। तो आइए जानते है कौन सी है वह राशियां।

मेष राशि : इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। शनि की कृपा दृष्टि से समाज में सम्मान भी मिलेगा। यह समय इस राशि के जातक को नया काम करने के लिए बिल्कुल सही है।

वृष राशि : आज से ही वृष राशि का शुभ समय शुरू हो रहा है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए बेहद शुभ संकेत है। नयी सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।कुंवारे लोगों के लिए नया प्यार मिलने के संकेत है।

मिथुन राशि :अच्छे और बड़े फैसले लेने के लिए इस राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ समय है और आपको बता दें अब तो जो काम रुके है वो सब जल्द पूरे होंगे। व्यापार और नौकरी में मुनाफे के संकेत है। परिवार से पूरा रहयोग मिलेगा।

कर्क राशि : इस राशि वालों के लिए अच्छा समय है। रुपए से जुड़ी समस्या का सामधान होगा। व्यापार और नौकरी में फायदा मिलेगा। साथ ही परिवार,मित्रों और सहयोगियों से सम्मान मिलेगा।

सिंह राशि : संपति में निवेश करने की सोच रहे है तो इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित फायदा मिलेगा। साथ ही धन की जमकर वर्षा होगाी। जिंदगी को लेकर कोई फैसला ले रहे है तो परिवार का साथ जरूर लें,सफलता मिलेगी।

कन्या राशि : कन्या राशि वालों के लिए शनि का महायोग पारिवारिक सौहार्द लेकर आएगा। उन्हें अपने परिवार वालों से सहयोग मिलेगा। हालांकि वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत होगी। क्योंकि उनके एक्सिडेंट का खतरा हो सकता है।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि देवी खुशियां लेकर आए है। इस राशि के जातक को अपनी फैमिली के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

मीन राशि : मीन राशि के जातकों के लिए भी यह समय अच्छा है। शनि के महायोग में ऐसे जातकों को परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। वहीं बिजनेस एवं नौकरी में कामयाबी भी मिलेगी।

Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज