
ग्वालियर। जैसा कि हम सब जानते ही हैं कि इंसान की जिंदगी में उसकी राशियां ही अहम किरदार निभाती हैं। हिन्दू धर्म के शास्त्रों की माने तो हर इंसान का व्यवहार,व्यक्तित्व आदि उसके गृह और नक्षत्र तय करते है। ऐसे में गृहों की दशा बदलने से और अन्य राशियों में प्रवेश करने से इंसान के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। इस बात में कोई दो राय नही है कि हर इंसान सुखद जीवन बीताना चाहता है लेकिन उसका बुरा समय कभी भी उसका पीछा नहीं छोड़ता है।
इसे भी पढ़ें : आज से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जमकर बरसेगा धन
मनुष्य को जीने के लिए तीन चीज़ों की सबसे अधिक आवश्यकता रहती है,जिसमे रोटी,कपडा और मकान शामिल हैं लेकिन,आज के इस महंगाई के दौर में पैसे को ही हर जगह उत्तम माना जाता है। ऐसे में जून महीने के अंतिम सप्ताह में गृह और नक्षत्र अपनी चाल बदलने वाले हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है।पंडित सतीश सोनी ने बताया कि इस सप्ताह इन छह राशियों की किस्मत एकदम से चमक जाएगी। तो आइए जानते है कौन सी है वह छह राशियां।
यह है राशियां
मेष-आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। 24 जून के बाद इस राशि के जातक की किस्मत का भंडार खुलने वाला है। इनको किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहेगी। साथ ही पैसों का भंडार इनके घर में होगा किसी भी बात की कोई कमी नहीं होगी और भगवन आपकी सभी मनोकामना पूरी करेंगे।
मीन-इस राशि के जातक के लिए यह सप्तााह एक दम शुभ फल वाला है। इस दौरान इस राशि के जातक के सभी काम बनते हुए चले जाएंगे और खुद मां लक्ष्मी चलकर आपके द्वारा आ रही हैं। आप जीवन में नए मुकाम हासिल करने में सफल हो सकते हैं।
धनु राशि-अगर बात धनु राशि के जातकों की करें तो इस बार बेरोजगारों को जॉब मिलने के आसार है। इसके अलावा इस राशि वालों को अगले महीने नौकरी में अपने उच्चाधिकारी से खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं जो लोग रिलेशनशिप में हैं उन्हें अपने साथी की तरफ से सरप्राइज़ मिल सकता है।
तुला राशि -इस राशि के जातकों के परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इसके इलावा परिवार में सुख शांति बरकरार रहेगी। व्यापार की अगर बात की जाए तो यह महीना आपके लिए उन्नति कारक साबित होगा। जिन लोगों पर राहु केतु का बुरा प्रभाव चल रहा है उन्हें इस प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। साथ ही किसी धार्मिक स्थल पर जाने के आसार बनेंगे।
सिंह राशि : संपति में निवेश करने की सोच रहे है तो इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित फायदा मिलेगा। साथ ही धन की जमकर वर्षा होगाी। जिंदगी को लेकर कोई फैसला ले रहे है तो परिवार का साथ जरूर लें,सफलता मिलेगी।
कुंभ-राशि के जातक की सभी काम पूरे होने के योग है। साथ ही इनके पास पैसा ही पैसा होगा। अविवाहित लोगों के लिए शादी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। साथ ही परिवार,मित्रों और सहयोगियों से सम्मान मिलेगा।
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : महंत के समर्थन में सडक़ों पर उतरे लोग, बाजार बंद