ग्वालियर

न पासवर्ड पूछा न एटीएम बदला फिर भी खाते से उड़ाए 3.42 लाख,ठगी करने का ये है नया तरीका

न पासवर्ड पूछा न एटीएम बदला फिर भी खाते से उड़ाए 3.42 लाख,ठगी करने का ये है नया तरीका
2 min read
• •
Updated: 27 May 2018, 5:32 PM IST
 3.42  lakh blown away
न पासवर्ड पूछा न एटीएम बदला फिर भी खाते से उड़ाए 3.42 लाख,ठगी करने का ये है नया तरीका

ग्वालियर। ठग ने न इस बार बैंक अधिकारी बनकर एटीएम का पासवर्ड पूछा न ही पैसे निकालते वक्त एटीएम बदला। इसके बावजूद ठग ने फौजी क्लर्क के बैंक एकाउंट से 3 लाख 42 हजार 396 रुपए की रकम पार कर दी। पैसों की जरूरत पडऩे पर फौजी एटीएम से रकम निकालने पहुंचा। एटीएम मशीन से मिनी स्टेटमेंट निकाला तब ठगी का पता चला। बैंक जाकर अधिकारियों से मिला, लेकिन कोई उचित जवाब नहीं मिला। थाने के कई चक्कर लगाए तब करीब डेढ़ माह बाद पुलिस ने अज्ञात ठग पर एफआइआर दर्ज की।

पुलिस के मुताबिक सुभाषपुरी निवासी रूप सिंह राठौर के खाते से रकम पार हुई है। रूप सिंह आर्मी में क्लर्क हैं,वर्तमान में जबलपुर में तैनात हैं।उनका तानसेन रोड हजीरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। इसी खाते में उनका वेतन भी आता था। ठग की नजर उनके खाते पर पड़ गई। उसने धीरे-धीरे कई बार ट्रांजिक्शन कर रकम निकाल ली है।

नहीं आए मोबाइल पर मैसेज
रूप सिंह ने बैंक में मोबाइल नंबर भी दे रखा था,लेकिन जब से रकम निकलना शुरू हुई तबसे मोबाइल पर रकम निकालने का एक भी मैसेज नहीं आया। रूप सिंह को शक है ठगी में बैंक कर्मचारियों हाथ है।

27 दिन,25 बार में निकाली रकम
ठग ने 27 फरवरी से 26 मार्च के बीच 25 बार में रकम एटीएम से निकाली है। ग्वालियर के अलावा मुरैना के एटीएम से भी पैसे निकाले गए। अधिकांश रकम हजीरा स्थित एसबीआइ के एटीएम से निकाली गई।इसके अलावा कोटेश्वर तिराहा, मोतीमहल स्थित एटीएम से रकम निकली है।

डेढ़ महीने चक्कर लगाए तब हुई एफआइआर
रूप सिंह ने बताया रकम निकलने की जानकारी मिलते ही बैंक अधिकारियों को बता दिया था लेकिन उन्होंने उचित जवाब नहीं दिया। ९ अप्रैल को आवेदन भी दिया,लेकिन आज तक सीसीटीवी फुटेज नहीं मिले। उन्होंने यह तक नहीं बताया कि कब-कब कितनी रकम निकाली है। पुलिस से भी फौजी को सहयोग नहीं मिला। वह जबलपुर पदस्थ था इसलिए बार-बार छुट्टी लेकर आना मुश्किल था फिर भी कई बार उसने थाने के चक्कर लगाए। १३ अप्रैल को आवेदन भी दिया, करीब डेढ़ महीने की मशक्कत के बाद एफआइआर हुई।

"रकम किसने और कैसे निकाली इस बारे में जांच की जा रही है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।"
डीएस सिकरवार, इंचार्ज, थाना ग्वालियर

Published on: