ग्वालियर

Breaking : 300 साल पुराने मंदिर से 50 किलो के सोने का कलश चोरी,कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश,देखे वीडियो

300 साल पुराने मंदिर से 50 किलो के सोने का कलश चोरी,कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश
3 min read
• •
Updated: 26 Jul 2018, 9:53 PM IST
50 kg gold kalash
Breaking : 300 साल पुराने मंदिर से 50 किलो के सोने का कलश चोरी,कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश,देखे वीडियो

ग्वालियर/शिवपुरी। ग्वालियर चंबल संभाग के शिवपुरी जिले के खनियाधाना नगर के प्राचीन किले में स्थित करीब 300 वर्ष प्राचीन राम जानकी मंदिर के शिखर पर लगा हुआ करीब 50 किलो वजन का सोने का कलश बीती रात अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। चोरी हुए कलश की कीमत 15 करोड़ रुपए आंकी गई है। सूचना मिलते ही पिछोर एसडीओपी आरपी मिश्रा तथा खनियाधाना टीआई राकेश शर्मा, डॉग स्कॉड तथा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। खनियांधाना नगर में स्टेट टाइम का किला है। इसमें एक प्राचीन मंदिर है, जिसके शिखर पर एक 50 किलो वजनी सोने का कलश लगा हुआ था। किले में खनियांधाना के राजा रहे खलकसिंह जूदेव के परिजन व नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बुंदेला निवास करते हैं। बीती रात चोरों ने मंदिर पर लगे 50 किलो वजनी कलश को चुराकर ले गए। सुबह 6 बजे शैलेन्द्र जब भोपाल जाने के लिए घर से निकले तो अचानक उनकी नजर मंदिर के गुम्मद पर चली गई। गुम्मद पर लगा सोने का कलश उनको नहीं दिखा। इस पर शैलेन्द्र ने आसपास रहने वाले लोगों को बुलाकर दिखवाया तो कलश गुम्मद से गायब था। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई, तो मौके पर टीआई राकेश शर्मा सहित पुलिस बल पहुंचा और प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद से बाजार बंद है तथा नगरवासियों ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर चोरों को पकडऩे की मांग की है।

1983 में कलश चुराने का किया था प्रयास

वर्ष 1983 में तो चोरों की पूरी गैंग तत्कालीन थाना प्रभारी द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए पकड़ी गई थी तथा वर्ष 2006 में भी कुछ अज्ञात चोरों ने कलश को चुराने का प्रयास किया था। इस दौरान पुलिस को मौके पर चोर रस्सी,गेंती भी छोड़कर भाग भी गए थे और वह चोरी में सफल नहीं हो सके थे। बताया जा रहा है कि मंदिर में माह पूर्व रेनोवेशन का कार्य चल रहा था जिसके लिए महाराष्ट्र के नांदेड़ से मजदूर आए थे जिनकी जांच भी की जा रही है।

300 साल पुराना है मंदिर
करीब 300 साल पुराने राज महल में बना राम जानकी मंदिर स्टेट टाइम महाराज सिंह जूदेव के समय में बनाया गया था। जिसमें करीब 50 किलो वजन का कलश लगाया गया था। जो कि बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात को चोरी हो गया। चोरी हुए कलश की कीमत करीब 15 करोड़ रुपए बताई गई है। आपको बता दें कि पांच वर्ष पहले भी चोर यहां से चोरी का प्रयास कर चुके है लेकिन वह सफल नहीं हो सके। किले में जूदेव परिवार के वंशज ओर वर्तमान में नगर पंचायत अध्यक्ष खनियाधाना शैलेंद्र सिंह बुंदेला परिवार के साथ रहते है। पुलिस ने शैलेंद्र सिंह बुंदेला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले ही हो चुका है कलश चोरी का प्रयास
जूदेव परिवार के वंशज का कहना है कि कुछ महीनों पहले केले की मरम्मत कराई थी इसके लिए बाहर से कुछ कारीगर आए थे हो सकता है कि उनमें से ही किसी ने इस घटना को अंजाम दिया हो। उन्होंने बताया कि ऐसा ही कलश ओरछा के रामराजा मंदिर में भी स्थापित है उसी समय इस मंदिर में भी यह कलश स्थापित किया गया था। वहीं आसपास के लोगों ने रोष जताते हुए बताया कि यह घटना पुलिस की लापरवाही के चलते हुई है क्योंकि इससे पहले भी इस कलश को चुराने का प्रयास किया गया था तब से अंतरराष्ट्रीय चोरों की इस कलश पर नजर थी।

Updated on:
26 Jul 2018, 9:53 PM IST
Published on: