MP News: मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से अब सर्दी बढ़ेगी....
MP News: एमपी के ग्वालियर शहर में हल्के कोहरे ने दस्तक दे दी है। सूर्योदय के बाद एक घंटे तक कोहरे के कारण हल्की धुंध हो रही है। वहीं दिन में ठंडक का अहसास होने लगा है। न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ और अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन का तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार 3 दिसंबर से सर्दी रफ्तार पकड़ेगी। रात के तापमान में तेज गति से गिरावट आएगी।
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से कश्मीर में बर्फबारी हो चुकी है। माइनस से नीचे तापमान पहुंच चुका है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद हवा का रुख उत्तर दिशा से होगा। यह हवा अपने साथ कश्मीर की बर्फीली ठंडक लेकर आएगी। इससे रात का तापमान तेज गति से नीचे आएगा।
नवंबर में तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इस कारण ज्यादा कड़ाके की सर्दी का सामना नहीं किया। दिसंबर में कड़ाके की सर्दी हो सकती है। दिसंबर के आखिरी दो सप्ताह में शीतलहर चलने के आसार रहेंगे, कोहरा भी छाएगा।
-कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के पास है। नए पश्चिमी विक्षोभ को आने में समय लगेगा। तीन से पांच दिसंबर के बीच सर्दी तेज होगी।
-नया पश्चिमी विक्षोभ आने पर हल्की राहत मिलेगी। सुबह के समय हल्का कोहरा भी छाएगा।