ग्वालियर

35 दिनों में बिक गए रिकॉर्ड 32,786 वाहन

ग्वालियर. वर्ष 2025-26 के ग्वालियर व्यापार मेले की शुरूआत 25 दिसंबर को हुई थी। इसे 61 दिन की अवधि के मुताबिक 25 फरवरी तक लगाया गया। बुधवार की शाम मेले का औपचारिक समापन संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ किया गया। इस बार भी व्यापार मेले का आकर्षण ऑटोमोबाइल सेक्टर ही रहा, जहां महज 35 दिनों […]

less than 1 minute read
Feb 26, 2026

ग्वालियर. वर्ष 2025-26 के ग्वालियर व्यापार मेले की शुरूआत 25 दिसंबर को हुई थी। इसे 61 दिन की अवधि के मुताबिक 25 फरवरी तक लगाया गया। बुधवार की शाम मेले का औपचारिक समापन संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ किया गया। इस बार भी व्यापार मेले का आकर्षण ऑटोमोबाइल सेक्टर ही रहा, जहां महज 35 दिनों में ही 32,786 वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री हो गई। 61 दिनों के इस मेले में मिलने वाली आरटीओ की 50 फीसदी छूट 26 दिन देरी से जारी की गई थी। करीब दो माह तक सैलानियों और व्यापारियों के आकर्षण का केंद्र रहे मेले से सरकार के राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। इस मौके पर संभाग आयुक्त मनोज खत्री और जिलाधीश रुचिका चौहान ने सामूहिक मंगल आरती कर मेले को विदाई दी। स्वागत भाषण मेला अधिकारी अतुल सिंह ने दिया।

28 को काट दी जाएगी मेले की बिजली

मेला व्यापारियों की सुविधा को देखते हुए मेले में आए दुकानदारों को पैकिंग करने के लिए 26 एवं 27 फरवरी तक विद्युत आपूर्ति दी जाएगी। इसके पश्चात 28 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।


मेले में आखिरी दिन 1406 वाहन बिके

मेले के समापन अवसर पर संभाग आयुक्त मनोज खत्री ने कहा कि इस वर्ष दुकानों का ऑनलाइन आवंटन कर पारदर्शिता सुनिश्चित की गई। उन्होंने कहा कि सामने आई कमियों को दूर कर अगले वर्ष मेले को और बेहतर बनाया जाएगा। मेले के अंतिम दिन बुधवार को 1406 वाहन बिके, जिसमें 817 दोपहिया और 589 चार पहिया शामिल रहे। इस अवसर पर मेला आयोजन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभागीय अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन एसबी ओझा ने किया।

मेले में वाहनों की बिक्री

वर्ष दोपहिया चार पहिया कुल
2024-25 14,035 14,578 28,613
2025-26 14,823 17,963 32,786
(आंकड़े मेला स्थित आरटीओ कार्यालय के हैं)

Updated on:
26 Feb 2026 05:41 pm
Published on:
26 Feb 2026 05:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर