ग्वालियर

पत्नी के आंखों के सामने कार ने पति को कुचला, गोद में उठाकर मांगती रही मदद

घटना को अंजाम देकर चालक कार लेकर भाग निकला लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया।
2 min read
• •
Updated: 31 Mar 2020, 12:24 PM IST
पत्नी के आंखों के सामने कार ने पति को कुचला, गोद में उठाकर मांगती रही मदद
पत्नी के आंखों के सामने कार ने पति को कुचला, गोद में उठाकर मांगती रही मदद

ग्वालियर। करोना वायरस के प्रकोप के चलते दिल्ली से पलायन होने पर पत्नी के साथ पैदल पैदल घर की तरफ बढ़ रहा पति रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। पत्नी के आंखों के सामने तेज रफ्तार कार ने पति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पति हवा में 10 फीट उछला और सड़क पर गिरकर दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देकर चालक कार लेकर भाग निकला लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। यह हृदय विरादक घटना रविवार शाम पुरानी छावनी के निरावली चौराहा पर हुई।

पूरा काम धंधा चौपट हो गया

टीकमगढ़ का रहने वाला सुखलाल अहिरवार 40 वर्ष दिल्ली में मजदूरी करता था पिछले कुछ साल से दिल्ली में रह रहा था, लेकिन कोरोनावायरस का प्रकोप हुआ पूरा काम धंधा चौपट हो गया। ऐसे में उन्होंने परिवार के साथ दिल्ली से पैदल ही घर की तरफ निकल पड़ा।

खाना लेने जा रहा था पति
करीब 350 किलोमीटर पैदल चलकर रविवार रात पुरानी छावनी चौराहे तक पहुंचा। भूख से चला नहीं जा रहा था यहां खाना बंटता हुआ देखा तो सड़क पार करके अपने और परिवार के लिए खाना लेने जाने लगा तभी तेज रफ्तार कार एमपी 07 सीजी 2534 ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह करीब 10 फीट हवा में उछला और सड़क पर गिरकर दम तोड़ दिया।

पीछा कर पकड़ी कार
टक्कर मारने के बाद ड्राइवर ने कार को रोका नहीं बल्कि भगा कर ले गया। वहां कुछ समाजसेवी खाना बांट रहे थे। पुलिस भी मौजूद थे। उन्होंने देखा तो पीछाकर रायरू पर कार को पकड़ लिया। कार बालाजीपुरम गुढ़ा नाका निवासी किसी महिला के नाम से है।

घर पर इंतजार कर रहे थे बच्चे
सुखलाल के दो बेटी और एक बेटा है। तीनों बच्चे टीकमगढ़ में दादा दादी के पास रहते हैं। दिल्ली से निकले थे तब दंपत्ति की उनसे बात हुई थी। बच्चे उनका घर आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन पिता घर नहीं लौटा, अब उनका शव जरूर घर पहुंच गया।

खून से लथपथ पति की गोद में लेकर मदद मांगती रही
टक्कर लगने के बाद पति खून से लथपथ सड़क पर पड़ा था। आंखों के सामने हुई घटना को देखकर पति की तरफ पत्नी भागी और उसे गोद में उठा लिया। पति को जिंदा समझकर मदद के लिए चिल्लाने लगी। हालांकि पुलिस और अन्य लोग वहां आ गए उसे अस्पताल में भेजा ,लेकिन वह दम तोड़ चुका था। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी भी बेहोश हो गई।

Updated on:
31 Mar 2020, 12:24 PM IST
Published on: