ग्वालियर

वहशी की हरकतों से परेशान भाभी ने छोड़ा था घर, मोहल्ले में भी है बदनाम

वहशी की हरकतों से परेशान भाभी ने छोड़ा था घर, मोहल्ले में भी है बदनाम

2 min read
Jun 24, 2018
वहशी की हरकतों से परेशान भाभी ने छोड़ा था घर, मोहल्ले में भी है बदनाम

ग्वालियर। छह साल की मासूम से दुष्कर्म कर उसे मारने वाले वहशी जितेन्द्र कुशवाह से उसके घरवाले भी परेशान थे। उसकी हरकतों से परेशान भाभी भी घर छोड़कर चली गई थी। इसके अलावा आस-पड़ोस में भी उसकी छवि खराब है लेकिन किसी को यह अंदाजा नहीं था कि वह इस तरह की हरकत कर सकता है। उसका सच सामने आने पर आस-पास के लोग भगवान का शुक्रिया करते नहीं थक रहे कि उन्होंने उससे ज्यादा ताल्लुक नहीं रखा।

जीतू उर्फ जितेन्द्र पुत्र रामप्रसाद कुशवाह अपनी भाभी से भी कई बार हरकते कर चुका था। भाभी ने उसे समझाया लेकिन वह बाज नहीं आया। तंग आकर भाभी को मायके जाना पड़ा। आरोपी जितेन्द्र के पकड़े जाने के बाद आरोपी के घर पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। शनिवार को भी आरोपी के घर पुलिस का पहरा रहा। वहीं आरोपी के पकड़े जाने पर कई संगठन एसपी को धन्यवाद देने पहुंचे।

लोगों के गुस्से से बचाने पुलिस ने सुबह ही अदालत में कर दिया पेश
दरिंदे जीतेन्द्र कुशवाह को लोगों एवं वकीलों के आक्रोश से बचाने के लिए भारी सुरक्षा के बीच सुबह साढ़े दस बजे ही अदालत में पेश कर एक दिन के लिए रिमांड पर ले लिया। पुलिस को आरोपी से घटना के समय पहने कपड़े तथा घटना स्थल पर ले जाकर साक्ष्य एकत्रित करना है। इसके अलावा आरोपी का मेडिकल भी कराया जाना है।

आरोपी जीतेन्द्र कुशवाह पुत्र रामप्रसाद कुशवाह को पुलिस ने गत दिवस आयुर्वेदिक अस्पताल कंपू के पास स्थित उसके घर से पकड़ा था। कंपू पुलिस उसे शनिवार दोपहर बाद अदालत में पेश करने वाली थी, पुलिस को जैसे अदालत में पेश के दौरान वकील एवं लोग द्वारा मारपीट का अंदाजा होने पर पुलिस ने अपना प्लान बदल दिया। अदालत खुलते ही सुबह 10.30 बजे अदालत परिसर को छावनी बना दिया गया।

इसके बाद आरोपी को लाया गया और न्यायिक मजिस्ट्रेट एचसी पटेल की अनुपस्थिति में जेएमएफसी पवन पटेल की कोर्ट में हाजिर किया। पुलिस द्वारा न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत कर आरोपी से साक्ष्य जुटाने एक दिन की रिमांड मांगी। जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया। रिमांड मिलते ही पुलिस तत्काल ही आरोपी को अपने साथ ले गई। आरोपी के खिलाफ भादसं की धारा 302, 363, 376 तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 5/6 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

&साइंटिफिक तरीके से मामले की विवेचना की जा रही है। डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है। एफएसल अधिकारी और पुलिस टीम जुटी है। जितेन्द्र को पुलिस रिमांड पर भी लिया गया है।
नवनीत भसीन, एसपी ग्वालियर

Published on:
24 Jun 2018 11:38 am
Also Read
View All