ग्वालियर

ऑपरेशन सिंदूर के बाद एयरफोर्स और फाइटर प्लेन अलर्ट पर, एयरपोर्ट से सभी उड़ानें भी कैंसिल

Operation Sindoor : भारत की ओर से पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बादप्रदेश के ग्वालियर में सभी एयरफोर्स स्टेशन को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है। एयरफोर्स और फाइटर प्लेन अलर्ट मोड़ पर हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 May 2025, 1:10 PM IST
Operation Sindoor

Operation Sindoor : भारत ने कल देर रात पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की है। इस हमले को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया है। इस बीच मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सभी एयरफोर्स स्टेशन को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है। एयरफोर्स और फाइटर प्लेन अलर्ट मोड़ पर हैं।

वहीं, राजमाता विजयाराजे सिंधिया सिविल एयरपोर्ट से भी सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। मुंबई, दिल्ली समेत देशभ के सभी शहरों की फ्लाइटों की आवाजाही रद्द कर दी गई है। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने फ्लाइट रद्द होने की पुष्जाटि भी कर दी है।

ग्वालियर समेत 5 जिलों में आज मॉक ड्रिल

बता दें कि, आज मध्य प्रदेश के 5 जिलों में मॉक ड्रिल भी की जानी है। इनमें ग्वालियर शहर के साथ-साथ भोपाल, इंदौर, जबलपुर और कटनी में भी आयोजित की जा रही है। इस संबंध में तमाम तयारियां पूरी करली गई हैं।

Updated on:
7 May 2025, 1:10 PM IST
Published on: